क्रिकेट

IPL 2023: आरसीबी को शुरुआती सात मैचों नहीं मिलेगा इस विदेशी खिलाड़ी का साथ

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 31, 2023, 02:18 PM IST

IPL 2023, Royal Challengers Bangalore first seven matches : आईपीएल के नए सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का पहला मुकाबला दो अप्रैल को घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी। इस मुकाबले में आरसीबी का सामना आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस से होगा। शुरुआत सात मुकाबले में आरसीबी का एक विदेशी खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं होगा।

Image

RCB के खिलाड़ी। फोटो - IPL/BCCI

IPL 2023, Royal Challengers Bangalore first seven matches : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड एडी की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले चरण में नहीं खेल पाएंगे। हेजलवुड 14 अप्रैल को भारत आएंगे लेकिन वह महीने के तीसरे सप्ताह तक ही पूर्ण फिटनेस हासिल कर पाएंगे। ऐसे में टीम को शुरुआती सात मैचों में उनके बिना मैदान पर उतरना होगा।

उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी ग्लेन मैक्सवेल का दो अप्रैल को बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के शुरुआती मैच में खेलना संदिग्ध है। वह पैर में फ्रैक्चर से उबर गए है, लेकिन मैच फिटनेस हासिल नहीं कर सके है।

हेजलवुड ने‘ द एज’ से कहा, ‘सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है, इसलिए मैं 14 तारीख (अप्रैल) को जाऊंगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि मेरे लिए अगले दो सप्ताह कैसे रहते है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं शायद उस समय मैच खेलने के लिए तैयार ना रहूं, लेकिन उम्मीद है कि वहां पहुंचने के बाद एक सप्ताह के अंदर पूर्ण फिटनेस हासिल कर लूंगा।’

हेजलवुड को इस चोट के कारण भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर होना पड़ा था। वह आईपीएल के जरिये एशेज की अपनी तैयारी को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। इस 32 वर्षीय तेज गेंदबाज को हालांकि अभी तक भारत रवाना होने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से चिकित्सा अनापत्ति पत्र नहीं मिला है।

End of Article