RCB vs GT Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु घर पर अपना पहला मुकाबला खेलेगी। इस मुकाबला में गुजरात की टीम पहले गेंदबाजी करने वाी है। जीत के रथ पर सवार आरसीबी के सामने गुजरात टाइटंस की टीम होगी, जो पिछला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है। गुजरात ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया था। हेड टू हेड की बात करें तो यहां आरसीबी की टीम गुजरात टाइटंस पर हावी नजर आती है। अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में से 3 में आरसीबी को जीत मिली है, जबकि केवल 2 मुकाबला गुजरात के पक्ष में रहा है। पिछले सीजन दो बार दोनों टीमें भिड़ी थी और दोनों ही बार आरसीबी को जीत मिली थी, लेकिन इस बार टीम पूरी तरह से बदल गई है। टीम की कमान भी नए कप्तान रजत पाटीदार के पास है।
क्या कहते हैं एम चिन्नास्वामी के आंकड़े
एम चिन्नास्वामी की बात करें तो इस मैदान पर आरसीबी ने 91 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 43 में उसे जीत मिली है और 41 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी का इस मैदान पर सबसे कम स्कोर 49 रन रहा है, जो साल 2017 में उसने जीटी के खिलाफ बनाया था। इस बार आरसीबी की टीम अलग रंग में नजर आ रही है और उम्मीद है कि वह इसको आज के मैच में भी जारी रखेगी।
आरसीबी बनाम जीटी टॉस का समय (RCB vs GT Toss Time)
आरसीबी बनाम जीटी के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
आरसीबी बनाम जीटी टॉस की जगह (RCB vs GT Toss Venue)
आरसीबी बनाम जीटी के बीच आज का मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
आरसीबी बनाम जीटी आज का टॉस किसने जीता (RCB vs GT Toss Win Today)
आरसीबी बनाम जीटी के बीच आज का मैच के टॉस गुजरात ने जीता और गेंदबाजी चुनी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन-
गुजरात टाइटन्स (खेलने वाली टीम): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविस्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा
