क्रिकेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टक्कर गुजरात टाइटंस से हो रही है। बेंगलुरु में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस की भूमिका बेहद खास होने वाली है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस टॉस अपडेट

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने है। आइए जानते हैं कि टॉस किस कप्तान ने जीता है। में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) कर रहे हैं। वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास है। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद ही जरूरी है। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट

रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की टीम खराब शुरुआत के बाद फॉर्म में लौट आई है। वे लगातार दो मैच जीतकर आ रही है। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम की हालत खराब है। वे पिछले दो मैच हार गई है। हालांकि प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों को ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 में से केवल 3 जीत के साथ आखिरी स्थान पर मौजूद है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम 10 में से 4 जीत के साथ 8वें नंबर पर मौजूद है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस बेंगलुरु टॉस का समय (RCB vs GT Toss Time)

शाम को 7 बजे

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस टॉस की जगह (RCB vs GT Toss Venue)

टॉस का आयोजन बैंगलोर के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस आज का टॉस किसने जीता (RCB vs GT Toss Win Today)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (RCB vs GT Playing XI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की प्लेइंग 11 : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, विजयकुमार विशक

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article