LIVE

RCB vs GT Highlights: रजत पाटीदार की कप्तानी में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची आरसीबी

RCB vs GT Qualifier 1 Highlights: आईपीएल का पहला क्वालीफायर आरसीबी के नाम रहा। इस मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को 92 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 162 रन बनाकर ढेर हो गई। फाइनल मुकाबला 31 मई को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

समीर कुमार ठाकुरUpdated May 26, 2026, 23:56 IST
Follow on Google News
RCB vs GT Highlights: रजत पाटीदार की कप्तानी में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची आरसीबी

RCB vs GT Highlights: रजत पाटीदार की कप्तानी में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची आरसीबी

RCB vs GT Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली। आरसीबी ने यह मुकाबला 92 रन से अपने नाम किया। गुजरात के सामने जीत के लिए 255 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन आरसीबी की खतरनाक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम केवल 19.3 ओवर में 162 रन बनाकर ढेर हो गई। आरसीबी की ओर से जैकब डफी ने 3 जबकि रसिख सलाम डार ने 2 विकेट चटकाए। गुजरात की ओर से जोस बटलर ने 29 और साई सुदर्शन ने 14 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा बाकी कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।

इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने गुजरात के सामने 255 रन लक्ष्य रखा। आरसीबी की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 93 रन की पारी खेली। पाटीदार के अलावा क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली ने 43-43 रन की अहम पारी खेली। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट चटकाए।



क्या कहती है धर्मशाला की पिच
धर्मशाला में अब तक खेले गए शाम के मुकाबले में चेज करने वाली टीम को फायदा हुआ है। घनी घास वाली पिच पर, चाहे पिच कितनी भी सूखी क्यों न हो, शुरुआत में गेंद थोड़ी रुक कर आती है और तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है। आज के मौसम की बात करें तो मौसम साफ है, इसलिए फैंस को पूरे 20-20 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

MAY 26, 2026 23:56 IST

RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी ने 92 रन से दर्ज की जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली। आरसीबी ने यह मुकाबला 92 रन से अपने नाम किया। गुजरात के सामने जीत के लिए 255 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन आरसीबी की खतरनाक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम केवल 19. 3 ओवर में 162 रन बनाकर ढेर हो गई।
MAY 26, 2026 21:21 IST

RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात को मिला 255 का लक्ष्य

क्वालीफायर-1 में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने गुजरात के सामने 255 रन लक्ष्य रखा। आरसीबी की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 93 रन की पारी खेली। पाटीदार के अलावा क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली ने 43-43 रन की अहम पारी खेली। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट चटकाए।
MAY 26, 2026 20:53 IST

RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: 15वें ओवर में बने 28 रन

पाटीदार और क्रुणाल ने मिलकर 15वें ओवर में 28 रन बटोरे। इस ओवर में 4 चौके और एक छक्के लगे। मोमेंटम दोबारा आरसीबी की तरफ लौट आया है। चौथे विकेट के लिए दोनों 74(38) रन की साझेदारी कर चुके हैं।
MAY 26, 2026 20:18 IST

RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी को लगा दूसरा झटका

आरसीबी ने 93 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया। जेसन होल्डर ने विराट को 43(25) रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया।
MAY 26, 2026 20:01 IST

RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: रबाडा ने तोड़ा शमी का रिकॉर्ड

कगिसो रबाडा ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब रबाडा के पावरप्ले में 18 विकेट हो गए हैं। शमी ने 17 विकेट पावरप्ले में चटकाए थे।
MAY 26, 2026 19:58 IST

RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: विकेट खोने के बाद भी आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत

आरसीबी ने अपने पहला विकेट गंवा दिया, लेकिन रन बनाने की गति में कोई अंतर नहीं आया। 5 ओवर में उसने 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। विराट और पडिक्कल 45 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
MAY 26, 2026 19:36 IST

RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: चौके के साथ आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

आरसीबी की ओर से दूसरी बार वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की। वेंकटेश ने शुरुआती दो गेंद पर दो चौका जड़कर रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। इस मैदान पर 200 का स्कोर भी सेफ नहीं है। ऐसे में आरसीबी बड़े स्कोर की फिराक में उतरी है।
MAY 26, 2026 19:08 IST

RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: आज के मैच में गुजरात की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
MAY 26, 2026 19:07 IST

RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: आज के मैच में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
MAY 26, 2026 19:02 IST

RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात ने जीता टॉस

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी गुजरात टाइटंस
MAY 26, 2026 18:19 IST

RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: भुवी से रहना होगा सावधान

गुजरात के बल्लेबाजों का भुवनेश्वर कुमार से सावधान रहना होगा। भुवी आईपीएल में गिल को 5 बार आउट कर चुके हैं जबकि टी20 क्रिकेट में जोस बटलर को वो 9 बार अपना शिकार बना चुके हैं। अगर गुजरात को अपना बेस्ट देना है तो भुवनेश्वर कुमार को सावधानी से खेलना होगा।
MAY 26, 2026 17:53 IST

RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: आज के मैच में गुजरात के ट्रंप कार्ड

आज के मैच में गुजरात के ट्रंप कार्ड 5 हैं। साई सुदर्शन और शुभमन गिल के अलावा कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज पर खास नजर होगी। इसके अलावा जेसन होल्डर भी टीम के बड़े मैच विनर हैं।
MAY 26, 2026 17:44 IST

कौन जीतेगा आईपीएल 2026: क्वालीफायर-1 में है गिल का शानदार रिकॉर्ड

क्वालीफायर-1 में शुभमन गिल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। गिल के नाम ही सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है। गिल ने साल 2023 में क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 129(60) रन की पारी खेली थी। इस सीजन भी गिल शानदार फॉर्म में हैं और 600 से ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
MAY 26, 2026 17:37 IST

कौन जीतेगा आईपीएल 2026: कैसा रहेगा आज धर्मशाला का मौसम

26 मई को धर्मशाला का मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। हिमाचल प्रदेश मौसम केंद्र ने 26 मई से कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर और सोलन जिलों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धर्मशाला कांगड़ा जिले में ही है। इसका मतलब यह हुआ कि यहां पर दिन में गर्मी काफी तेज रहेगी और तापमान सामान्य से 3°C से 7°C ज्यादा हो सकता है। हालांकि, शाम 7:30 बजे मैच शुरू होने तक मौसम बेहतर हो जाएगा। पहाड़ी इलाका होने की वजह से रात में तापमान 18°C तक गिर जाएगा, जिससे दूसरी पारी में हल्की ओस पड़ सकती है।
MAY 26, 2026 17:27 IST

कौन जीतेगा आईपीएल 2026: हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड पूरी तरह बराबरी का रहा है। इस 8 मुकाबलों में से 4 मैच आरसीबी ने जीते हैं, वहीं 4 मुकाबलों में जीत गुजरात को मिली है। गुजरात टाइटंस ने 2022 में आईपीएल में एंट्री की थी। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही टीमें एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानती हैं और हर बार मैच आखिरी ओवर तक जाता है।
MAY 26, 2026 17:23 IST

कौन जीतेगा आईपीएल 2026: क्यों क्वालीफायर जीतना होगा फायदेमंद?

क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे 31 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेलेगी, जबकि हारने वाली टीम को मुल्लांपुर में 29 मई को क्वालीफायर-2 खेलना होगा। इतना ही नहीं अगर इस मुकाबले में जीत मिलती है तो उसे ट्रेवल करते हुए अगले ही दिन अहमदाबाद पहुंचना है। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। ऐसे में क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम को प्रैक्टिस करने के पर्याप्त मौके नहीं मिलेंगे जिसका खामियाजा उन्हें फाइनल में उठाना पड़ सकता है।
MAY 26, 2026 17:20 IST

कौन जीतेगा आईपीएल 2026: कौन जीतेगा आईपीएल 2026


दीप दासगुप्ता यहीं नही रुके, उन्होंने बताया कि कौन सी टीम टूर्नामेंट जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है। उन्होंने कहा 'शुरुआती छह ओवर मैच की दिशा तय कर सकती है, क्योंकि दोनों टीमें मजबूत शुरुआत पर बहुत निर्भर करती हैं। मेरा मानना है कि जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह टूर्नामेंट भी जीत सकती है," उनकी यह भविष्यवाणी तर्कसंगत भी लगती है।
MAY 26, 2026 17:16 IST

RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: धर्मशाला के मैदान का खूबसूरत नजारा

MAY 26, 2026 17:13 IST

RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: आज जीते तो ट्रॉफी लगभग पक्की, आंकड़ों के अनुसार

क्वालीफायर-1 खेलने वाली टीम ने 12 बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई है। इसमें से पिछले 8 सीजन का रिकॉर्ड भी शामिल है। इस बार की स्थिति और भी अलग है। हारने वाली टीम को फाइनल और क्वालीफायर-2 के बीच प्रैक्टिस का वक्त नहीं मिलेगा। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश होगी कि वो यह मुकाबला जीते और फाइनल में पहुंच जाए।
MAY 26, 2026 16:57 IST

RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: क्या आज का मैच खेलेंगे फिल सॉल्ट

फिल सॉल्ट इंजरी से लौट आए हैं और प्लेऑफ में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। जब इस बारे में कप्तान पाटीदार से पूछा गया तो उन्होंने वह फिट हैं और अभ्यास भी कर रहे हैं, लेकिन हमने अभी अंतिम एकादश तय नहीं की है।"