क्रिकेट

RCB vs GT Head To Head: दोनों टीमों के बीच रही है कांटे की टक्कर, क्वालिफायर-1 में होगा जबरदस्त मुकाबला

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Qualifier 1 Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे 31 मई को होने वाले IPL 2026 के फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम को क्वालिफायर 2 में एक और मौका मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल में इन दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड-

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Qualifier 1 Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने साल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे 31 मई को होने वाले IPL 2026 के फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम को क्वालिफायर 2 में एक और मौका मिलेगा। इसी वजह से दोनों टीमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी। तो चलिए जानते हैं आईपीएल में अब तक इन दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है-

RCB बनाम GT हेड टू हेड

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड पूरी तरह बराबरी का रहा है। इस 8 मुकाबलों में से 4 मैच आरसीबी ने जीते हैं, वहीं 4 मुकाबलों में जीत गुजरात को मिली है। गुजरात टाइटंस ने 2022 में आईपीएल में एंट्री की थी। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही टीमें एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानती हैं और हर बार मैच आखिरी ओवर तक जाता है।

IPL 2026 में 1-1 की रही है बराबरी

इस सीजन यानी IPL 2026 में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आई हरैं। इस दौरान नतीजा 1-1 रहा है। लीग स्टेज में पहले आरसीबी ने गुजरात को उनके घर अहमदाबाद में हराया था, वहीं गुजरात ने भी बदला लेते हुए RCB को उनके घर बेंगलुरु में जाकर मात दी थी। अब दोनों टीमों के बीच क्वालीफायर 1 का मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू धर्मशाला में होगा। जहां किसी भी टीम को कोई होम एडवांटेज नहीं होगा। इस वजह से दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने कोमिल सकता है।

धर्मशाला में कौन किस पर पड़ सकता है भारी?

IPL 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला 26 मई को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में होने जा रहा है। इस बड़े मुकाबले में कांटे की टक्कर तय मानी जा रही है। यहां की पिच पर अक्सर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और शाम के समय गेंद स्विंग भी करती है। पहाड़ों के बीच बना ये खूबसूरत मैदान हाई स्कोरिंग भी रह सकता है।

दोनों टीमों के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। आरसीबी के फैन्स की नजरें विराट कोहली (Virat Kohli), रजत पाटीदार (Rajat Patidar), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshawar Kumar) और जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) पर रहेंगी। वहीं गुजरात के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें कप्तान शुभमल गिल (Shubman Gill), साई सुदर्शन (Sai Sudharsan), प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna), कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) पर रहेंगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2026 टीमें (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Full Squads)

रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Royal Challengers Bengaluru Full Squad):

रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।

गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Gujarat Titans Full Squad):

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article