RCB vs GG, WPL 2025 Match Updates, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Giants Match Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग(WPL) के तीसरे सीजन का आगाज शुक्रवार को वडोदरा के वडोदरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम(Vadodara International Cricket Stadium) में होने जा रहा है। सीजन के उद्घाटन मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। इस मैच में आरसीबी की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) संभालेंगी वहीं गुजरात जायंट्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की एश्ली गार्डनर (Ashleigh gardner) के हाथों में होगी। पिछले सीजन की खिताब विजेता आरसीबी सीजन का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी। वहीं गुजरात की टीम नए कप्तान की कमान में पिछले दो सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए सीजन का विजयी आगाज करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं वडोदरा में खेले जाने वाले विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के पहले मुकाबले का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग आप कहां देख सकते हैं?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू विमेंस का स्क्वॉड(Royal Challengers Bengaluru Squad for WPL 2025)
स्मृति मंधाना (कप्तान), एस मेघना, जॉर्जिया वेरेहम, श्रेयंका पाटिल, नुज़हत परवीन(विकेटरीपर), सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह, केटी क्रॉस, कनिका आहूजा, डैनी व्याट, सोफी मोलिनेक्स, एकता बिष्ट, ऋचा घोष, एलिस पैरी, प्रेमा रावत, जोशीता वीजे, राघवी बिस्ट, जगरवी पवार।
गुजरात जायंट्स का स्क्वॉड (Gujarat Giants Squad for WPL 2025)
एश्ली गार्डनर(कप्तान), हरलीन देओल, प्रकाशिका नाइक, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, भारती फुलमाली, लॉरा वोल्वार्ड्ट, सयाली सैचरे, डेनिएल गिब्सन, मन्नत कश्यप, शबनम शकील, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, सिमरन शेख, डिंड्रा डॉटिन, फीबी लिचफील्ड, तनुजा कंवर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB vs GG Head to Head in WPL)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग के पिछले दो सीजन में 5 बार भिड़ंत हुई है। इसमें से 3 मुकाबलों में आरसीबी को जीत मिली जबकि दो में गुजरात जायंट्स की टीम विजयी रही थी। बेंगलुरू का पलड़ा गुजरात के खिलाफ भारी रहा है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स के बीच WPL का मुकाबला कब खेला जाएगा (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Giants WPL 2025 Match Date)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का उद्धाटन मुकाबला शुक्रवार (14 फरवरी 2025) को खेला जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स के बीच WPL का मुकाबला मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Giants WPL 2025 Match Venue)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स के बीच WPL का मुकाबला वडोदरा के वडोदरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Giants WPL 2025 Match Time)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स के बीच खेले जाने वाले विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का पहले मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7:00 बजे होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Giants WPL 2025 Match Match On Tv)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स के बीच खेले जाने वाले विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के पहले मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स के बीच तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Giants WPL 2025 Match Live Streaming)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स के बीच खेले जाने विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।
