क्रिकेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ दिल्ली ने जीता टॉस, लिय यह फैसला

बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मेहमान टीम दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने है। इस मुकाबले में फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में आरसीबी और अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली की टीम उतरी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। ऋषभ पंत की जगह कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा रसिख धर की टीम में एंट्री हुई है।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम में कोई बदलाव नहीं है।

Image

विराट कोहली और अक्षर पटेल। (फोटो- IPL/BCCi)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल के मौजूदा सीजन में आरसीबी का अपने घर में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा। इस मुकाबले से पहले टीम अपने घर में 5 मैच खेली है, जिसमें से दो मैचों में जीत और तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम अपने घर में एक और जीत हासिल करने के इरादे से उतरी है।

इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 12 मैचों में से 6 मैचों में जीत और इतने ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 5वें नंबर पर है। वहीं, आरसीबी की टीम को 12 मैचों में से 5 मैचों में जीत और 7 मैचों में हार मिली है। टीम 10 अंक के साथ टेबल में 7वें नंबर पर है।

बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। ऋषभ पंत की जगह कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा रसिख धर की टीम में एंट्री हुई है।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम में कोई बदलाव नहीं है।

बेंगलोर-दिल्ली टॉस टाइम (RCB vs DC Toss Time)

- 07.00 PM

बेंगलोर-दिल्ली स्टेडियम (RCB vs DC Match Venue)

- एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर प्लेइंग-11 (Royal Challengers Bengaluru Playing-11)

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-11 (Delhi Capitals Playing-11)

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाई होप, कुमार कुशाग्र, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का स्क्वॉड (Royal Challengers Bengaluru Squads)

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Delhi Capitals Squads)

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article