RCB vs DC Toss LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज कोटांबी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जा रहा है जहां आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम आज बिना किसी बदलाव के उतरी है। आरसीबी ने लीग स्टेज में 8 में से 6 मुकाबला जीत कर सीधे फाइनल में एंट्री मारी थी तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर में गुजरात जाएंट्स को पटखनी देकर लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है। इस बार दिल्ली के पास 2024 का बदला लेने का मौका है जब आरसीबी ने उसे हराकर पहली बार विमेंस प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीती थी। अब उसके पास बदला लेने का मौका है।
दोनों टीमों में मैच विनर की भरमार
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स में मैच विनर की भरमार है। दिल्ली कैपिटल्स में लिजेल ली, शेफाली वर्मा और लोरा वुल्फार्ट जैसी बैटर हैं तो गेंदबाजी में नंदिनी शर्मा और राधा यादव हैं। दूसरी तरफ आरसीबी के पास स्मृति मंधाना, नडीन डिक्लर्क और गेंदबाजी में लॉरेन बेल हैं।
आरसीबी और दिल्ली के बीच विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा।
आरसीबी और दिल्ली के बीच विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला कोटांबी क्रिकेट स्टेडियम वड़ोदरा में खेला जाएगा।
आरसीबी और दिल्ली के बीच विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा।
आरसीबी और दिल्ली के बीच विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
आरसीबी और दिल्ली के बीच विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबले का टॉस कितने बजे होगा।
आरसीबी और दिल्ली के बीच विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबले का टॉस हो गया।
आरसीबी और दिल्ली के बीच विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबले का टॉस कौन जीता?
आरसीबी और दिल्ली के बीच विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबले का टॉस आरसीबी ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज के मैच में आरसीबी और दिल्ली की प्लेइंग इलेवन-
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन- लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान काप, शिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नडीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल
आरसीबी और दिल्ली की टीम (RCB And DC Team)
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया, (विकेटकीपर), लुसी हैमिल्टन, चिनेले हेनरी, मारिजान काप, अलाना किंग, लिजेल ली, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, शैफाली वर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना, लौरा वोलवार्ट।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), लॉरेन बेल, नादिन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, श्रेयांका पाटिल, कुमार प्रथ्योशा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, लिन्से स्मिथ, पूजा वस्त्राकर, जॉर्जिया वोल, राधा यादव।
