आईपीएल 2023 में गुजरात के खिलाफ रिंकू सिंह याद है न जिन्होंने आखिरी यश दयाल के आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़कर अपनी टीम को असंभव जीत दिला दी थी, लेकिन इस बार यह कारनामा आरसीबी के स्टार और इंग्लिश बल्लेबाज विल जैक्स ने किया है। विल जैक्स ने यह कमाल विटालिटी टी20 ब्लास्ट के एक मैच में किया, जहां उन्होंने एक ओवर में 1-2 नहीं बल्कि 5 छक्के जड़े।
सरे और मिडिलसेक्स के बीच था मैच
विल जैक्स ने यह कारनामा सरे और मिडिलसेक्स के बीच हुए मैच के दौरान किया। उन्होंने मैच के 11वें ओवर में स्पिन गेंदबाज ल्यूक हॉलमैन को अपना शिकार बनाया। उन्होंने हॉलमैन के शुरुआती 5 गेंदों पर छक्का जड़ा। ऐसा लग रहा था कि वह युवराज सिंह और हर्षल गिब्स जैसे बल्लेबाजों की सूची में अपना नाम शुमार कर लेंगे, लेकिन आखिरी गेंद पर वह चूक गए।
इंजरी के कारण चूक गए थे जैक्स
आपको बता दें कि विल जैक्स आरसीबी की टीम का हिस्सा थे, लेकिन इंजरी के कारण वह इस सीजन भाग नहीं ले पाए। आरसीबी को मीडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की कमी बहुत खली। अच्छा खेलने के बावजूद टीम इस सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। अब विल जैक्स की बल्लेबाजी देख कर ऐसा लगता है कि आरसीबी को मीडिल ऑर्डर में एक सॉलिड बल्लेबाज मिल गया है। आईपीएल के 17वें सीजन में विल जैक्स की बल्लेबाजी पर खास नजर रहेगी। उन्हें इस सीजन आरसीबी ने 3.2 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था।
विल जैक्स ने इस मैच में 45 गेंद पर 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेली। इस पारी के दम पर सरे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन का विशाल स्कोर बनाया, लेकिन मिडिलसेक्स के बल्लेबाजों के लिए यह लक्ष्य पर्याप्त नहीं था और उसने 4 गेंद शेष रहते ये लक्ष्य हासिल कर लिया।
