UP Warriorz vs Gujarat Giants : विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच जारी है, लेकिन गुजरात जाएंट्स के खिलाफ यूपी वॉरियर्ज की जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की प्लेऑफ की उम्मीद खत्म हो गई। मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज ने गुजरात जाएंट्स को तीन विकेट से हराया। इसी जीत के साथ यूपी वॉरियर्ज की टीम पॉइंट टेबल में 8 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है और प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम 4 अंक के साथ चौथे नंबर पर है और प्लेऑफ की रेस से अब बाहर हो गई है।
इन दो टीमों ने पहले बनाई जगह
यूपी वॉरियर्ज से पहले दो टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली थी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस का लीग में शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने कुल छह में चे पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की और 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टेबल में टॉप पर बरकरार है। इसी तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम ने कुल 6 मैचों में से 4 में जीत हासिल की और दो में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स कुल 8 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, यूपी वॉरियर्ज की टीम ने कुल 7 मैचों में से चार में जीत हासिल की और 8 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है।
बेंगलोर-गुजरात को सिर्फ दो-दो मैचों में जीत
लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजराज जाएंट्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। बेंगलोर को कुल सात मैचें में से सिर्फ दो मैचों में जीत मिली और पांच में हार का सामना करना पड़ा। टीम 4 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर रही। इसी तरह गुजरात जाएंट्स का भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। टीम को कुल 8 मैचों में से सिर्फ दो में जीत मिली और छह मैचों में हार झेलनी पड़ी। टीम कुल 4 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी पांचवें नंबर पर रही।
