क्रिकेट

WPL 2023: मंधाना की सेना ने खोला जीत का खाता, इस टीम को दी पटखनी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 15, 2023, 11:16 PM IST

Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz: डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने यूपी वॉरियर्ज को 5 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ बेंगलोर ने जीता का भी खोला। हालांकि, टीम की कप्तान स्मृति मंधाना एक बार फिर फेल रहीं।

Image

जीत का जश्न मनाती आरसीबी की खिलाड़ीं। (फोटो - आरसीबी के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz: स्मृति मंधाना की सेना को विमेंस प्रीमियर में पहली जीत मिल गई। डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने यूपी वॉरियर्ज को पांच विकेट से हराया। बेंगलोर की यह लगातार चार हार के बाद यह पहली जीत है। यूपी वॉरियर्ज ने पहले खेलते हुए 135 रन पर ढेर हो गई। जवाब में उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 12 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य पूरा कर लिया।

यूपी की शुरुआत रही खराब

पहले खेलते हुए यूपी वॉरियर्ज ने 19.3 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। टीम की शुरुआती खराब रही। पांच रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गईं। ग्रेस हैरिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को संभाला। हैरिस ने 143.75 की स्ट्राइक रेट से 32 गेंद पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। किरण नवगिरे और दीप्ति शर्मा ने 22-22 रन बनाए। बेंगलोर की एलिस पैरी ने 4 ओवर में महज 16 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। सोफी डिवाइन, शोभना आशा ने दो-दो विकेट लिए।

मंधाना फेल, लेकिन टीम जीती

जवाब में खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 12 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान स्मृति मंधाना बिना खाता खोले वापस लौट गईं। सोफी डिवाइन भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। कनिका आहुजा ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी पारी खेलीं। उन्होंने 153.33 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंद पर 8 चौके और एक छक्के की मदद यसे सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। रिचा घोष ने भी 31 रन की नाबाद पारी खेलीं। यूपी की दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article