अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन, गंभीर और अय्यर का भरोसा जितने में कामयाब होंगे या नहीं, ये तो वक्त बताएगा। लेकिन इससे पहले रविचंद्रन अश्विन इस विकेटकीपर बल्लेबाज के समर्थन में उतरे हैं। अश्विन ने बताया कि संजू होना आसान नहीं है। उन्हें हर कोई जज करता है।अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में जब उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिला और वैभव बाहर बैठे तब भी लोगों ने सवाल उठाए। ऊपर से संजू केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए।
ऐसे में अश्विन ने संजू की मानसिक स्थिति पर बात की है कि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर हमेशा तलवार लटकी होती है। इंग्लैंड में भी यही हुआ था। उन्होंने संजू के बारे में कहा कि टी20 वर्ल्ड कप और आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में फेल होने पर ड्रॉप कर दिया गया था।
आसान नहीं संजू सैमसन होना
अश्विन ने अपने यूट्यूब पर बोलते हुए कहा 'अगर आप संजू हैं तो आप ये महसूस नहीं करेंगे कि आपने टी20 वर्ल्ड कप और आयरलैंड में शानदार प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड में वह एक मैच में फेल हुए और ड्रॉप हो गए। 2014 में करियर शुरू करने वाले संजू की मानसिक स्थिति का अंदाजा नहीं लगा सकते।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- ICC T20 Ranking: मैदान से बाहर रहकर श्रीचरणी ने रचा इतिहास, बनीं भारत की पहली गेंदबाज
वैभव से हो रही है तुलना
अश्विन ने ये भी कहा कि अब उनकी सीधी तुलना वैभव सूर्यवंशी से की जा रही है। यह स्थिति उनके लिए और भी मुश्किल पैदा करने वाली है। अश्विन ने कहा 'जब वह अच्छा खेलते हैं तो लोग कहते हैं कि हमने कहा कि वह अच्छा करेंगे और जब वह फेल होते हैं लोग कहते हैं कि वह कभी भी कंसिसटेंट नहीं रहते। आप हैरान होंगे ये जानकर कि इस स्थिति में संजू सैमसन क्या सोचते होंगे।
