अहमदाबाद: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन ने अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट की पहली पारी में 91 रन देकर छह विकेट चटकाए। उनके विकेटों के छक्कों की बदौलत भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी में 480 रन पर समेटने में सफल हुई।
91 रन देकर चटकाए 6 विकेट
अश्विन ने पहली पारी में कुल 47.2 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने इस दौरान 15 मेडन ओवर डाले और कुल 91 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही अश्विन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास में नाथन लॉयन के साथ साझा रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन और लॉयन दोनों के नाम 113-113 विकेट दर्ज हो गए हैं।
नाथन लॉयन के साथ बने नंबर वन
अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 22 मैच की 41वीं पारी में 113 विकेट पूरे किए। तेजी के मामले में अश्विन लॉयन से आगे हैं क्योंकि उन्हें भारत के खिलाफ 113 विकेट लेने के लिए 26 टेस्ट खेलने पड़े। हालांकि लॉयन के पास अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में अश्विन को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है।

रविचंद्रन अश्विन(साभार BCCI)
अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा
अश्विन ने जैसे ही अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में टॉड मर्फी को एलबीडब्लू करके अपने पांच विकेट पूरे किए वो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बन गए। इस मामले में अश्विन ने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा। कुंबले ने 20 टेस्ट की 38 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30.32 के औसत से 111 विकेट चटकाए थे। अश्विन अब कुंबले से 2 विकेट आगे निकलकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बन गए हैं।
मौजूदा सीरीज में शानदार रहा है प्रदर्शन
रविचंद्रन अश्विन का मौजूदा टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। 4 टेस्ट की 7 पारियों में 15.58 के औसत से 24 विकेट
चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए। उन्होंने सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अहमदाबाद में किया।
