क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरने से पहले अफगानिस्तान टीम को लगा झटका, राशिद पर लगा जुर्माना

AFG vs BAN, Rashid khan Fine: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। इस मुकाबले से पहले अफगानिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान राशिद खान पर जुर्माना लगा है।

Image

राशिद खान। (फोटो-T20 World Cup Twitter)

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान टीम को लगा बड़ा झटका।
  • कप्तान राशिद खान के खिलाफ हुई कार्रवाई।
  • सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

AFG vs BAN, Rashid khan Fine: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार (27 जून 2024) को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना अफगानिस्तान से होगा। इस मुकाबले से पहले अफगानिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान राशिद खान पर बड़ा जुर्माना लगा है। उनको आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दोषी पाया गया है। इसके चलते राशिद के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है। 24 महीने के दौरान यह उनका पहला अपराध है। वहीं, राशिद खान ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया और आईसीसी मैच रेफरी के एमिरेट्स एलीट पैनल के रिची रिचर्डसन द्वारा प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया। इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।

क्या है पूरा मामला

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ था। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम था। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 8 रन से हराकर इतिहास रच दिया था। मैच के दौरान अफगानिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में जब राशिद के साथी करीम जनत ने राशिद द्वारा खेले गए शॉट पर दूसरा रन लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद राशिद ने अपना बल्ला जमीन पर फेंक दिया। इसके चलते उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।

पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान टीम

राशिद खान की कप्तानी वाली टीम अफगानिस्तान ने सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को पटखनी देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। अफगानिस्तान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में 2010 से अभी तक कुल 29 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 12 मैचों में जीत और 17 मुकाबलो में हार का सामना करना पड़ा है। टीम का जीत प्रतिशत 41.37% है।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article