क्रिकेट

Ranji Trophy 2024 Final: BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक लिस्ट से बाहर होने वाले अय्यर शतक से चूके

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 12, 2024, 02:12 PM IST

Ranji Trophy 2024 Final, Mumbai vs Vidarbha, Shreyas Iyer: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में मुंबई ने विदर्भ के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से बाहर होने वाले श्रेयय अय्यर शतक से चूक गए।

Image

शतक से चूक गए श्रेयस अय्यर। (फोटो- Shreyas Iyer Twitter)

Photo : Twitter

Ranji Trophy 2024 Final, Mumbai vs Vidarbha, Shreyas Iyer: बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से बाहर होने वाले श्रेयय अय्यर (Shreyas Iyer) का मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जमकर बल्ला चला। लेकिन वे शतक जमाने से चूक गए। रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2024 Final) के खिताबी मुकाबले में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने विदर्भ के खिलाफ 111 गेंदों पर 10 चौके और3 छक्के की मदद से 95 रन बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में बल्ला शांत रहा था। उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया था और एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनको विदर्भ के उमेश यादव ने करुण नायर के हाथों कैच आउट कराया था।

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2024 Final Day-3) के तीसरे दिन मुंबई (Mumbai) की टीम ने दूसरी पारी को 141 रन और 3 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। खबर लिखे जाने तक मुंबई (Mumbai) ने 101.5 ओवर में4 विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए लिए हैं। इसके साथ ही टीम ने 451 रन की बढ़त भी बना ली है।

श्रेयस का फर्स्ट क्लास में ऐसा है प्रदर्शन

2014 में फर्स्ट क्लास में डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शतक से चूक गए। इस मुकाबले से पहले अगर श्रेयस (Shreyas Iyer) के घरेलू क्रिकेट पर नजर डालें तो उन्होंने 71 फर्स्ट क्लास मैचों की 120 पारियों में 77.79 की स्ट्राइक रेट से 5562 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 13 शतक और 29 अर्धशतक जड़े हैं। श्रेयस (Shreyas Iyer) ने 648 चौके और 127 छक्के भी जड़े हैं। उनका फर्स्ट क्लास में हाइएस्ट स्कोर 202 रन है। इसके अलावा उन्होंने 141 लिस्ट-ए मुकाबलों में 5546 रन बनाए हैं। वहीं, उन्होंने 199 टी20 में 5278 रन बनाए हैं।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हुए बाहर श्रेयस

पिछले दिनों बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की थी। इस दौरान कई खिलाड़ियों को प्रमोशन मिला और कई खिलाड़ियों पर गाज गिरी थी। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए थे। इसके अलावा युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन के अलावा चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन, उमेश यादव, दीपक हुड्डा को नए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article