Mum vs Vidar, Ranji Trophy 2024 Final Highlights: मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से हराया, 42वीं बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब
Mum vs Vidar, Ranji Trophy 2024 Final Highlights: मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से हराया, 42वीं बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब
मुंबई और विदर्भ के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा। अंतिम दिन तक चले मुकाबले में विदर्भ को दूसरी पारी में जीत के लिए 537 रनों का लक्ष्य मिला था। इसका पीछा करते हुए विदर्भ की टीम ने शानदार संघर्ष किया लेकिन लक्ष्य से 169 रन दूर रह गई। टीम की तरफ से अक्षय वाडकर ने शतकीय पारी खेली साथ ही हर्ष दुबे ने भी अर्धशतक जड़ा। हालांकि इन दोनों के अलावा कोई भी टिक नहीं पाया और मुंबई ने विशाल जीत दर्ज कर ली।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम 64.3 ओवर में 224 रन पर ऑलआउट हो गई। विदर्भ की भी पहली पारी अच्छी नहीं रही। टीम 105 रन पर ऑलआउट हो गई थी। मुंबई की दूसरी पारी 418 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने विदर्भ के खिलाफ 537 रन की विशाल लक्ष्य दिया। इसके जवाब में विदर्भ की टीम केवल 368 रनों पर ऑलआउट हो गई।
