क्रिकेट

IPL 2026 शुरू होने से पहले बिक गई राजस्थान रॉयल्स, जानें कितने में हुई डील

Rajasthan Royals Sold, IPL 2026: कल सोमानी साल 2021 से राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदार रहे हैं, लेकिन अब टीम पूरी की पूरी उनके हाथ में चली गई है। इस डील की चर्चा पिछले करीब 6 महीनों से चल रही थी। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स टीम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी मनोज बडाले के पास थी।

Image

बिक गई राजस्थान रॉयल्स (फोटो साभार- IPL/BCCI)

Rajasthan Royals Sold, IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने में मात्र 4 दिन ही बचे हैं। इससे पहले लीग की पहली विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स बिक गई है। राजस्थान रॉयल्स की टीम को एक नया मालिक मिल गया है। राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी ने खरीदा है। कल सोमानी के नेतृत्व वाले संघ ने RR फ्रेंचाइजी को 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम यानि तकरीबन 15,286 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स IPL की सबसे महंगी टीम बन गई है।

अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी टीम

रिपोर्ट के अनुसार, कल सोमानी ने राजस्थान रॉयल्स की पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। कल सोमानी IntraEdge, Academian और Truyo डॉट AI नाम की कंपनी के मालिक हैं। सोमानी को अमेरिकी बिजनेसमैन रॉब वॉल्टन का समर्थन हासिल है। रॉब वॉल्टन प्रतिष्ठित वॉलमार्ट फैमिली से आते हैं। कल सोमानी साल 2021 से राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदार रहे हैं, लेकिन अब टीम पूरी की पूरी उनके हाथ में चली गई है। इस डील की चर्चा पिछले करीब 6 महीनों से चल रही थी। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स टीम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी मनोज बडाले के पास थी। मनोज बडाले के पास फ्रेंचाइजी का 65 फीसदी हिस्सा था। उनके अलावा फ्रेंचाइजी का 15 फीसदी हिस्सेदारी अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म रेडबर्ड कैपिटल के पास और 13 पर्सेंट हिस्सा ब्रिटिश उद्योगपति लछलन मर्डोक के पास था। वहीं 7 फीसदी अन्य इन्वेस्टर थे, जिसमें छोटी हिस्सेदारी कल सोमानी के पास थी।

राजस्थान रॉयल्स ने जीता था पहला IPL

इससे पहले कोलंबिया पैसिफिक कैपिटल पार्टनर्स को राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 1.7 बिलियन डॉलर का ऑफर आया था, लेकिन निष्पादन संबंधी समस्याओं की वजह से उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया था। राजस्थान के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की बिक्री की चर्चा जोरों पर है। राजस्थान रॉयल्स IPL की पहली विजेता टीम रही है। राजस्थान रॉयल्स ने लीग का पहला सीजन शेन वॉर्न की कप्तानी में जीता था। वर्तमान टीम की बात करें तो अभी टीम की कप्तानी रियान पराग करेंगे। दरअसल, पिछले सीजन में टीम की कप्तानी करने वाले रहे संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा बन चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स से रवींद्र जडेजा ट्रेड डील के कारण राजस्थान टीम में आए हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article