New Zealand vs South Africa, Rachin Ravindra Double Century: भारत और इंग्लैंड टेस्ट मुकाबले के बाद दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने पहली पारी को 258 रन और 2 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। न्यूजीलैंड के लिए दूसरे दिन का मुकाबला काफी खास रहा। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक जमाया। उन्होंने 65.57 की स्ट्राइक रेट से 366 गेंदों पर 26 चौके और 3 छक्के की मदद से 240 रन बनाए। यह उनका टेस्ट करियर पहला दोहरा शतक है। उनके दोहरे शतक की बदौलज न्यूजीलैंड की टीम 450 के पार पहुंच गई है।
न्यूजीलैंड ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन केन विलियम्सन ने शतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रचिन रवींद्र ने दोहरा शतक जड़कर टीम के स्कोर को 450 के पार पहुंचा दिया। टीम ने 144 ओवर में 511 रन पर ऑलआउट हो गई ।
रचिन का ऐसा है टेस्ट करियर
2021 में न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले रचिन रवींद्र का बल्ला वनडे की तरह टेस्ट में भी जमकर चला। उन्होंने 4 टेस्ट के 7 पारियों में कुल 51.14 की स्ट्राइक रेट से और 52.16 की औसत से कुल 313 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ एक शतक शामिल है। इस दौरान उनके बल्ले से 38 चौके और 3 छक्के ही निलके है।
