क्रिकेट

Rachin Ravindra Century: लाहौर में गरजा शतकवीर रचिन रवींद्र का बल्ला, चैंपियंस ट्रॉफी में रचा इतिहास

Rachin Ravindra Century: न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। रचिन ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है। ये रचिन रवींद्र का चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दूसरा शतक है और वे टीम को आगे ले गए हैं।

Image

रचिन रवींद्र का शतक (फोटो- AP)

Rachin Ravindra Century: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में द.अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में रनों की झड़ी लग गई है। इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के युवा सितारे रचिन रवींद्र ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। रचिन रवींद्र ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना दूसरा शतक जड़ दिया है। इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है। रचिन रवींद्र न्यूजीलैंड के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दो शतक जड़े हो।

मैच की बात करें तो इसमें टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ये सही भी साबित हुआ। टीम की तरफ से रचिन रवींद्र और विल यंग ने पारी की धमाकेदार शुरुआत की। यंग ने जल्दी साथ छोड़ दिया लेकिन रचिन रवींद्र ने केन विलियमसन के साथ शतकीय साझेदारी की और टीम के स्कोर को आगे ले गए। रचिन रवींद्र ने केवल 93 गेंदों पर सेंचुरी जड़ दी है। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और एक छक्के भी जड़ दिए हैं।

केन विलियमसन ने भी जड़ा शतक

रचिन रवींद्र के बाद न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन ने भी शतक जड़ दिया है। उन्होंने केवल 91 गेंदों पर शतक जड़ दिया है और वे लगातार पारी को आगे ले जा रहे हैं.। न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर खबर लिखे जाने तक 250 के पार पहुंच गया है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article