क्रिकेट

IND vs AUS: अश्विन ने तोड़ा इस दिग्गज का रिकॉर्ड, भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 2, 2023, 11:58 AM IST

India vs Australia 3rd test: भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रवि अश्विन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। इंदौर में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रवि अश्विन ने तीन विकेट लिए। इसके साथ ही रवि अश्विन विकेट लेने के मामले में भारत के दिग्गज कपिल देव से आगे निकल गए हैं।

Image

रवि अश्विन और कपिल देव। (फोटो- AP और कपिल देव के ट्विटर से )

India vs Australia 3rd test: भारत के ऑफ स्पिनर रवि अश्विन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में भी कहर जारी है। अश्विन ने तीसरे टेस्ट में तीन विकेट चटकाए। इसके साथ ही अश्विन भारत के दिग्गज कपिल देव से विकेट लेने के मामले में आगे निकल गए हैं। अश्विन के इंटरनेशनल क्रिकेट में अब कुल 688 विकेट हो गए हैं, जबकि कपिल देव के नाम 687 विकेट हैं । इसके साथ ही अब अश्विन भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।

अश्विन का कम पारियों में रिकॉर्ड

रवि अश्विन ने 2010 से 2023 के बीच 269 पारियों में 688 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने कपिल देव से 87 पारी कम रहते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने 1978 से 1994 के बीच 356 पारियों में कुल 687 इंटरनेशनल विकेट झटके थे। रवि अश्विन से आगे सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी हैं। 953 विकेट के साथ अनिल कुंबले पहले और 707 विकेट के साथ हरभजन सिंह दूसरे नंबर पर हैं।

अश्विन ने तीसरे विकेट चटकाए

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भी रवि अश्विन का खतरनाक प्रदर्शन जारी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाके के खिलाफ 20.3 ओवर डाले और 44 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने 4 मेडन ओवर भी डाले। इसके साथ ही अश्विन के सीरीज में कुल 17 विकेट हो गए हैं। वहीं, इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने 32 ओवर में 78 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। उन्होंने सबसे ज्यादा 8 मेडन ओवर भी डाले।

ये हैं भारत के टॉप-5 गेंदबाज

खिलाड़ी मैच विकेट
अनिल कुंबले401 953
हरभजन सिंह365 365
रवि अश्विन269 688
कपिल देव356 687
जहीर खान 303 597
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article