क्रिकेट

PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग शुरू होने से पहले जमकर बिरयानी खाते दिखे खिलाड़ी, हुआ हंगामा, देखिए वायरल वीडियो

PSL 2025, Players Biryani Feast Video Goes Viral: इन्हें बर्गर खिलाओ, पिज्जा खिलाओ..वो वाला किस्सा तो आपको याद होगा ही जब भारत-पाक विश्व कप मैच में पाकिस्तान की हार के बाद उनके एक फैन ने मीडिया के सामने खूब हल्ला मचाया था कि रात भर पाक खिलाड़ी खाते-पीते रहे थे। वो वीडियो काफी वायरल हुआ था। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें PSL 2025 शुरू होने से पहले भी उनके खिलाड़ी कुछ ऐसा ही करते दिख रहे हैं।

Image

पीएसएल 2025 से पहले बिरयानी दावत का वीडियो वायरल (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • PSL 2025 का आज से होगा आगाज
  • पाकिस्तान सुपर लीग से पहले एक वीडियो वायरल
  • खिलाड़ी मैच की पूर्व संध्या पर जमकर बिरयानी खाते दिखे

आज (11 April 2025) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का आगाज गत चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच से होगा। PSL दुनिया की जानी-मानी टी20 लीगों में से एक है और इसके प्रशंसकों की संख्या काफी अधिक है, हालांकि, इस साल लीग को दर्शकों की संख्या में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा क्योंकि इसका सीधा मुकाबला दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी टी20 लीग आईपीएल से है।

आईपीएल ने स्थानीय प्रतिभाओं के विकास में बड़ी भूमिका निभाई है जो आगे चलकर शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए हैं। PSL पाकिस्तान क्रिकेट के लिए भी वही अवसर प्रस्तुत करता है, जिसे नई प्रतिभाओं की सख्त जरूरत है। मेन इन ग्रीन का प्रदर्शन लगातार गिरावट की ओर है और इसे कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। टीम को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में 4-1 और ODI में 3-0 से करारी शिकस्त मिली इसके अलावा, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान सहित सीनियर खिलाड़ियों के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रहने के बाद अपनी योग्यता साबित करने का मौका होगा।

मैच से पहले भरपेट बिरयानी खाते रहे खिलाड़ी- देखिए VIDEO

अगर पाकिस्तान क्रिकेट को प्राथमिकता देता है तो चीजें ठीक हो जाएंगी, लेकिन खेल के प्रति उनकी गंभीरता को लेकर चिंताएं जताई गई हैं।पीएसएल की पूर्व संध्या पर, पेशावर जाल्मी फ्रैंचाइजी का हिस्सा बाबर आजम, मोहम्मद हारिस सहित पाकिस्तानी खिलाड़ी बिरयानी की दावत खाते हुए देखे गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, लेकिन इसने प्रशंसकों को नाराज कर दिया। फिटनेस सीधे तौर पर परिणामों पर असर डालती है, और प्रशंसक इस बात से नाखुश थे कि बोर्ड और खिलाड़ियों ने एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले उच्च कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन का विकल्प कैसे चुना।

हालांकि, प्रशंसकों के एक वर्ग ने खिलाड़ियों का बचाव भी किया और कहा कि कभी-कभार इस तरह का भोजन करना कोई बड़ी बात नहीं है। इस बीच, पीसीबी ने आईपीएल मैचों के शुरू होने के एक घंटे बाद पीएसएल मैचों को रात 8 बजे शुरू करने का फैसला किया है, ताकि आईपीएल के साथ सीधा प्रसारण समय टकराव कम से कम हो।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article