क्रिकेट

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पर लगा एक साल का बैन, PCB ने की बड़ी कार्रवाई

Dasun Shanaka Ban From PSL: दसुन शनाका PSL छोड़कर IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने आ गए हैं। PCB ने इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को भी PSL ने 2 साल के लिए बैन किया है।

Image

दसुन शनाका (फोटो साभार- Rajasthan Royals)

Dasun Shanaka Ban From PSL: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे श्रीलंकाई क्रिकेटर दासुन शनाका पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक साल का बैन लगा दिया है। वह PSL छोड़कर IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। PCB ने इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को भी PSL से 2 साल के लिए बैन किया गया है। ब्लेसिंग मुजरबानी आईपीएल के 19वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं।अब पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका के खिलाफ एक्शन ले लिया है। शनाका PSL में लाहौर कलंदर्स की टीम का हिस्सा थे।

PSL छोड़कर IPL में शामिल हो गए थे शनाका

शनाका PSL शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर IPL में राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल हो गए थे। उन्हें सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर राजस्थान ने अपने साथ जोड़ा था। शनाका को 2 करोड़ रुपये में राजस्थान ने अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, अभी तक उन्हें IPL 2026 में खेलने का मौका नहीं मिला है। इस सीजन से पहले वह गुजरात टाइटन्स के लिए आईपीएल खेल रहे थे। पीसीबी की कार्रवाई के बाद अब श्रीलंका के क्रिकेटर दासुन शनाका की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

दासुन शनाका ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

दासुन शनाका ने PSL का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने को लेकर पाकिस्तान के फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने एक बयान में कहा, 'पीएसएल से अपना नाम वापस लेने के फैसले पर मुझे बहुत ही गहरा दुख है। मैं पाकिस्तान के फैंस से तहे दिल से माफी मांगता चाहता हूं।' उन्होंने कहा कि पीएसएल एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट है और वह समझ सकते हैं कि उनके इस कदम से पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस को कितनी निराशा हुई है। उन्होंने लाहौर कलंदर्स के फैंस से भी माफी मांगी और कहा कि उम्मीद है कि वह भविष्य में पूरी लगन और फैंस के भरोसे के साथ पीएसएल में फिर से खेलेंगे। दसुन ने आगे कहा कि जब उन्होंने पीएसएल छोड़ा था, तब उनका इरादा किसी भी टूर्नामेंट में खेलने का नहीं था।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article