क्रिकेट

PBKS vs RCB 1st Qualifier Match IPL 2025 Dream 11 Prediction: फाइनल में पहुंचने के इरादे से मुल्लांपुर में भिड़ेंगे पंजाब और बेंगलुरु, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

PBKS vs RCB 1st Qualifier Match IPL 2025 Today Dream 11 Prediction in Hindi, Fantasy Cricket Tips:आईपीएल के पहले क्वालीफायर में आज पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। पंजाब के लिए अच्छी बात यह है कि यह मुकाबला उनके होमग्राउंड यानी मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Image

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

PBKS vs RCB Dream11 Prediction, Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Playing XI: आईपीएल के पहले क्वालीफायर में आज पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैदान मुल्लांपुर में उत्साह से भरी रॉयल चैलेंजर्ल बेंगलुरु के खिलाफ उतरेगी। लखनऊ को शानदार तरीके से हराकर टॉप-2 में फिनिश करने वाली आरसीबी के हौसले बुलंद हैं। पिछले कुछ मुकाबले से बाहर चल रहे जोश हेजलवुड के आने से टीम की गेंदबाजी और भी मजबूत होगी। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स 11 साल बाद प्लेऑफ में पहुंची है और अय्यर के नेतृत्व में टीम इस मौके को आसानी से जाने नहीं देगी।

पंजाब किंग्स के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player Punjab Kings)

पंजाब किंग्स की बात करें तो यह टीम सबसे ज्यादा अनकैप्ड खिलाड़ियों पर निर्भर रही है और सभी ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की सलामी जोड़ी ने लगभग हर मुकाबले में अच्छी शुरुआत दी है तो मिडिल ऑर्डर में अय्यर और जोश इंगलिस जैसे खिलाड़ी शानदार काम कर रहे हैं। फिनिशर के तौर पर शशांक सिंह ने लगातार अपने खेल में सुधार किया है। मार्कस स्टोइनिस के आने से टीम की बल्लेबाजी में गहराई आई है।

गेंदबाजी की बात करें तो यहां टीम थोड़ी परेशान रही है। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मार्को यानसेन के जाने के बाद टीम को नुकसान हुआ है। हालांकि, उनकी जगह शामिल काइल जैमिसन पहले मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल उंगली की चोट के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए हैं। अगर वह फिट होते हैं तो हरप्रीत ब्रार के साथ उनकी जोड़ी कुछ हद तक विरोधी टीम को परेशान कर सकती है। गेंदबाजी में इस टीम की जान रहे हैं अर्शदीप सिंह जो 18 विकेट चटकाकर इस टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं।

आरसीबी के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player in RCB)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो विराट कोहली इस टीम की जान हैं। 602 रन बना चुके कोहली की बल्लेबाजी पर ही निर्भर करेगा कि यह टीम पहली ट्रॉफी उठाती है नहीं। विराट के अलावा फिल सॉल्ट भी टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब रहे हैं। पिछले कुछ मैच से रजत पाटीदार का न चल पाना टीम के लिए मुश्किल का सबब बना है, लेकिन मिडिल ऑर्डर में जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड जैसे खिलाड़ियों ने टीम को नई उम्मीद दी है।

गेंदबाजी की बात करें तो जोश हेजलवुड के पूरी तरह फिट होने से टीम को नई लाइफलाइन मिली है। इसके अलावा यश दयाल और भुवनेश्वर कुमार से टीम को खासी उम्मीदें हैं। क्रुणाल पांड्या ने अब तक शानदार काम किया है। पंजाब के खिलाफ मैच में भी इन्हीं खिलाड़ियों से उम्मीद होगी।

पंजाब और बेंगलुरु की ड्रीम इलेवन टीम (RCB vs PBKS Dream 11 Team)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर फिल सॉल्ट, जोश इंग्लिस, प्रभसिमरन सिंह
बैटर विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य
ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस
गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
कप्तान विराट कोहली
उप-कप्तान श्रेयस अय्यर

पंजाब और बेंगलुरु की ड्रीम इलेवन टीम (RCB vs PBKS Dream 11 Team-2)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर फिल सॉल्ट, जोश इंग्लिस, जितेश शर्मा
बैटर विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार
ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस, रोमारियो शेफर्ड
गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, अर्शदीप सिंह
कप्तान श्रेयस अय्यर
उप-कप्तान जोश इंग्लिस

पंजाब और बेंगलुरु की ड्रीम इलेवन टीम (RCB vs PBKS Dream 11 Team-3)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर फिल सॉल्ट, जोश इंग्लिस, प्रभसिमरन सिंह
बैटर विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य
ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड
गेंदबाज अर्शदीप सिंह, हरप्रीत ब्रार, भुवनेश्वर कुमार
कप्तान विराट कोहली
उप-कप्तान क्रुणाल पांड्या

पंजाब किंग्स और बेंगलुरु की टीम-

पंजाब किंग्स: नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, काइल जैमीसन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेटेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल, ब्लेसिंग मुजाराबानी, टिम सीफ़र्ट।

चंडीगढ़ का मौसम कैसा रहेगा

तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और बारिश की कोई कम है लेकिन बादल हैं तो बारिश की संभावना से नकारा भी नहीं जा सकता है। यह मौसम खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए अनुकूल रहेगा, जिससे बिना किसी रुकावट के रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

पंजाब-बेंगलुरू आज के आईपीएल क्वालीफायर मैच की पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2025 प्लेऑफ के पहले क्वालीफायर मुकाबले में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टक्कर मुल्लानपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) पर होगी। अब तक इस मैदान पर मौजूदा सीजन में सिर्फ 4 मैच खेले गए हैं और इनमें से 3 मुकाबलों में जमकर रन बने थे। सिर्फ एक ही मुकाबला कम स्कोर वाला रहा था जहां कोलकाता ने पंजाब को 111 रन पर ऑल-आउट किया था और बाद में खुद 95 रन पर सिमटते हुए 16 रनों से मैच गंवा दिया था। मौजूदा सीजन में इस ग्राउंड का सर्वाधिक स्कोर 219 रन है जो पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाया था। अब तक आईपीएल 2025 में तीन पारियों में यहां स्कोर 200 रन के पार जा चुका है जबकि तीन पारियों में स्कोर 150 रन के पार गया। यहां बल्लेबाजों को फायदा मिलेगा इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन स्पिनर्स और तेज गेंदबाज दोनों ही उतने बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं जितने बल्लेबाज।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!