क्रिकेट

PBKS vs MI Match Toss Update: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत आज, जानिए किसने जीता टॉस

PBKS vs MI Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल 2025 के 69वें मुकाबले में आज प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत हो रही है। ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए टॉप-2 में रहते हुए सीजन का अंत करने के लिए करो या मरो का है। दोनों का के लिए यह सीजन का आखिरी लीग मैच है। दोनों ही टीम जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहेंगी। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस अहम मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

Image

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स आज का टॉस किसने जीता

PBKS vs MI Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल 2025 के 69वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत हो रही है। ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए टॉप-2 में रहते हुए सीजन का अंत करने के लिए करो या मरो का है। दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। पंजाब किंग्स 17 अंकों के साथ तालिका में अभी दूसरे स्थान पर है लेकिन मुंबई से हारने पर वह तीसरे या चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी जिससे टीम को 30 मई को एलिमिनेटर के लिए तैयार होना पड़ेगा। पंजाब के लिए शीर्ष दो में रहने के लिए मुंबई की मजबूत टीम के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। पंजाब के खाते में मुंबई के खिलाफ जीत के बाद 19 अंक हो जाएंगे और उसकी जगह पहले क्वालीफायर में पक्की हो जाएगी। मुंबई 16 अंक के साथ चौथे स्थान पर सिमट जाएगी। यदि इस मुकाबले में मुंबई की टीम जीत दर्ज करने में सफल होती है तो मुंबई 18 अंक और एक से ज्यादा के नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर पहुंच जाएगी। इस वजह से आज के मुकाबले में दोनों टीमें जीत दर्ज करना जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं पंजाब और मुंबई की भिड़ंत से पहले आज किस टीम ने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

कैसी रही है पंजाब और मुंबई के बीच भिड़ंत(PBKS vs MI Head to Head)

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स दोनों आईपीएल की शुरुआती 8 टीमों में से एक हैं। दोनों के बीच अबतक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 17 में मुंबई इंडियन्स और 15 में पंजाब किंग्स को जीत मिली है। इस लिहाज से दोनों के बीच मुकाबला तकरीबन बराबरी का रहा है। जयपुर में दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे से भिड़ रही हैं।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स मैच के टॉस का समय (PBKS vs MI Toss Time)

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स टॉस की जगह (PBKS vs MI Toss Venue)

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स के बीच आज का मैच जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स आज का टॉस किसने जीता (PBKS vs MI Toss Win Today)

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग-11:

मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग-11:

रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

पंजाब और मुंबई की आईपीएल 2025 टीमें (Punjab Kings and Mumbai Indians Full Squads In IPL 2025)

पंजाब किंग्स(Punjab Kings Squad):

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, पी. अविनाश, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, अर्शदीप सिंह, वी. विजयकुमार, यश ठाकुर, कुलदीप सेन जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, काइल जैमीसन।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Squad):

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, रघु शर्मा, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article