क्रिकेट

PBKS vs GT Flashback: पंजाब और गुजरात के बीच है कांटे की टक्कर, इस खिलाड़ी से पंजाब को खतरा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 13, 2023, 10:50 AM IST

PBKS vs GT Flashback: पंजाब किंग्स की टीम गुरुवार को शाम 7.30 बजे अपने होम ग्राउंड पर डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेगी। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच ज्यादा मैच नहीं खेला गया था, लेकिन जितने भी मैच खेले गए हैं, उसमें दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।

Image

शिखर धवन और हार्दिक पंड्या। (फोटो - पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के ट्विटर से)

Photo : Twitter

PBKS vs GT Flashback: आईपीएल के 16वें सीजन के 18वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला आईएस बिंद्रा स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मौजूदा आईपीएल में दोनों टीमें फॉर्म में चल रही है। पंजाब किंग्स की बात करें तो वे तीन में से दो मैचों में जीत दर्ज कर पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है, जबकि गुजरात टाइटंस भी इतने ही जीत के साथ चौथे नंबर पर है। दोनों टीम जीत की लय को बरकरार रख पॉइंट टेबल में स्थान में सुधार करने की कोशिश करेगी।

पिछले सीजन में दोनों टीमों ने चखा जीत का स्वाद

अब बात करते हैं पिछले सीजन की यानी आईपीएल 2022 की। इस सीजन में पंजाब और गुजरात दोनों टीमों ने एक-एक मैच में जीत का स्वाद चखा था। पिछले साल डेब्यू करने वाली गुजरात की टीम ने पंजाब के खिलाफ पहले मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मैच में पंजाब ने गुजरात को 8 विकेट से मात देकर हार का बदला भी ले लिया था। मौजूदा सीजन में पंजाब और गुजरात दोनों टीमें जीत दर्ज करने के साथ बढ़त भी हासिल करने के इरादे से उतरेगी।

शुभमन दोहरा सकते है कारनामा

पिछले सीजन में गुजरात के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल पंजाब के खिलाफ शतक से चूक गए थे। वे इस साल पंजाब के खिलाफ फिर से तूफानी पारी खेलकर यह कारनामा कर सकते हैं। शुभमन ने पंजाब के खिलाफ 162.71 की स्ट्राकइ रेट से 59 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 96 रन की पारी खेली थी। हालांकि, दूसरे मैच में वे सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए थे।

धवन का भी चलता है बल्ला

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब के कप्तान शिखर धवन का बल्ला जमकर चलता है। पिछले सीजन में गुजरात के खिलाफ धवन ने शानदार पारी खेली थी। धवन ने गुजरात के खिलाफ पहले मुकाबले में 116.67 की स्ट्राइक रेट से 4 चौकों की मदद से 35 रन बनाए थे। इसी तरह दूसरे मुकाबले में धवन ने 116.98 की स्ट्राकइ रेट से 53 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article