क्रिकेट

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2024 के 53वें मैच में पंजाब किंग्स की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से हो रही है। धर्मशाला में खेले जा रहे इस सीजन के पहले मैच में टॉस की भूमिका बेहद खास होने वाली है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

Image

पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आज का टॉस कौन जीता

PBKS vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज (5 मई 2024) दो मैच खेले जाने वाले हैं। दिन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर पंजाब किंग्स से हो रही है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित मैच में पंजाब किंग्स की कमान कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन (Sam Curran) के हाथों में होगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) संभाल रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज का टॉस किसने जीता है।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2024 में अबतक का सफर मिला जुला रहा है। अबतक खेले 10 मैच में चेन्नई ने 5 में जीत और 5 में हार मिली है। 10 अंक के साथ चेन्नई अंक तालिका में पांचवें पायदान पर काबिज है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 4 में से तीन मैच जीतने होंगे। वहीं पंजाब किंग्स की टीम ने भी सीजन में खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है। पंजाब किंग्स की टीम 10 में 4 जीत और 6 हार के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर है।

पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु टॉस का समय (PBKS vs CSK Toss Time)

शाम को 7 बजे

पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स टॉस की जगह (PBKS vs CSK Toss Venue)

टॉस का आयोजन धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में किया जाएगा।

पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आज का टॉस किसने जीता (PBKS vs CSK Toss Win Today)

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (PBKS vs CSK Playing 11)

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, रिले रूसो, शशांक सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत ब्रार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मिचेल सेंटनर, तुषार देशपांडे

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article