क्रिकेट

Pathum Nissanka Double Century: श्रीलंका के पहले डबल सेंचुरियन बने निसंका, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास

Pathum Nissanka Double Century: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज पथुम निसांका ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इतिहास रच दिया है। वे वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले श्रीलंका के पहले और ओवरऑल 10वें प्लेयर बन गए हैं।

Image

पथुम निसांका (फोटो- X)

Pathum Nissanka Double Century: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला जा रहा है। इस मैच में युवा बल्लेबाज पथुम निसांका ने श्रीलंका के लिए इतिहास रच दिया है। वे वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले श्रीलंका के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मैच में 210 रनों की शानदार पारी खेली है। निसांका ने केवल 139 गेंदों पर ये विशाल स्कोर बनाया है। वे वनडे क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले 10वें प्लेयर बन गए हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की ओर से ओपनिंग करने आए निसांका ने शुरुआत से ही अटैक करना शुरू कर दिया। पहले युवा बल्लेबाज ने अल्विश फर्नांडो के साथ शतकीय साझेदारी की वहीं बाद में तेजी से रन बनाते हुए टीम को विशाल स्कोर की ओर ले गए।

निसांका ने तोड़ा जयसूर्या का रिकॉर्ड

25 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने श्रीलंका के लिए महान सनथ जयसूर्या के सर्वकालिक रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया, जो 2000 में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ बनाया गया था। जयसूर्या ने 189 रनों की पारी खेली थी। निसांका की पारी ने श्रीलंका को कुल 381/3 तक पहुंचा दिया। 50 ओवरों में, वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ ये उनका सबसे बड़ा स्कोर है और पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली पारी का सबसे बड़ा स्कोर है।

श्रीलंका के लिए वनडे में सबसे बड़ी पारियां (Highest scores for sri lanka in ODI)

1. पथुम निसांका- 210 बनाम अफगानिस्तान

2. सनथ जयसूर्या- 189 बनाम भारत

3. उपुल थरंगा- 174* बनाम भारत

4. कुमार संगकारा- 169 बनाम दक्षिण अफ्रीका

5. तिलकरत्ने दिलशान- 161* बनाम बांग्लादेश

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article