क्रिकेट

ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई कायर नहींः कप्तान पैट कमिंस का पूर्व कोच जस्टिन लैंगर को जवाब

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 29, 2022, 04:51 PM IST

Pat Cummins reply to Justin Langer on 'Coward' statement: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कुछ दिन पहले अपनी भड़ास निकालते हुए कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में कुछ कायर खिलाड़ी मौजूद हैं। अब उनके इस बयान व आरोप को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने करारा जवाब दिया है।

Image

पैट कमिंस और जस्टिन लैंगर

Photo : Twitter

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और विवादों का नाता अटूट है। ये कुछ समय के लिए शांत बेशक हो जाए लेकिन कोई ना कोई नया विवाद निकलकर आ ही जाता है। हाल में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच व खिलाड़ी जस्टिन लैंगर ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई कायर खिलाड़ी मौजूद हैं। अब इस पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने करारी प्रतिक्रिया दी है।

पैट कमिंस ने जस्टिन लैंगर को करारा जवाब देते हुए कहा है कि आस्ट्रेलियाई टीम में कोई कायर नहीं है और उनके इस तरह के बयान से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का ध्यान नहीं भटकेगा। गौरतलब है कि पूर्व कोच जस्टिन लैंगर ने पिछले हफ्ते आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को कायर बताया और कहा था कि कुछ खिलाड़ियों ने उनकी पीठ के पीछे जो किया और ड्रेसिंग रूम की बातें सार्वजनिक की, उससे उन्हें नफरत है।

कमिंस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में कोई कायर नहीं है। कभी नहीं था। मैं निजी संवाद को कभी सार्वजनिक नहीं करता। कई बार मैदान से बाहर के मसलों पर फोकस होना निराशाजनक होता है लेकिन इससे हमारी टीम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’’

लैंगर ने इस साल फरवरी में मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने उनके अनुबंध में दीर्घकालिन विस्तार से इनकार कर दिया था। लैंगर ने बाद में अपना बयान वापिस लेते हुए कहा था कि खिलाड़ी उनके छोटे भाई जैसे है ।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article