क्रिकेट

Pakistan Vs New Zealand 4th T20 Pitch Report, Weather Forecast: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड चौथे टी20 की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 19, 2024, 10:31 AM IST

Pakistan Vs New Zealand 4th T20 Pitch Report, Hagley Oval Cricket Ground Christchurch Weather Forecast Today: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला शुक्रवार को खेला जाना है। ये मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। यहां पर जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और क्राइस्टचर्च में कैसा रहेगा मौसम।

Image

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 पिच रिपोर्ट

PAK (Pakistan) Vs NZ (New Zealand) 4th T20 Pitch Report and Christchurch Weather Forecast Today: मेजबान न्यूजीलैंड और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच जारी पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला शुकवार को खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम शुरुआती तीन मैच में जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। अब उसकी नजर पाकिस्तानी टीम का सूपड़ा साफ करने पर है। वहीं शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली टीम बाकी बचे दो मुकाबलों में नए सिरे से शुरुआती करके पहली जीत हासिल करना चाहेगी। चौथा मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में टीम की कमान मिचेल सेंटनर के हाथों में होगी।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (PAK vs NZ 4th T20I Pitch Report)

क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान की पिच आमतौर पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए मददगार होती है। यहां गेंदबाजों को मदद भी मिलती है और बल्लेबाज पिच पर एक बार पैर जमा ले तो वो रन भी खुलकर बनाता है। उसे आउट करना गेंदबाजों के लिए मुश्किल काम होता है। यहां की पिच पर गति और उछाल दोनों है। ऐसे में गेंदबाजों को यहां अपनी लाइन लेंथ का ख्याल खासतौर पर रखना होता है। यहां की पिच पर तकनीकी रूप से दक्ष बल्लेबाजों के लिए रन बनाने में आसानी होती है।

इस मैदान पर अबतक खेले गए 11 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में 208 रन सर्वाधिक स्कोर रहा है। यहां पर लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 174 रन से ज्यादा का लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं कर सकी है। ऐसे में जो टीम यहां टॉस जीतेगी पहले बल्लेबाजी का फैसला करेगी। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है। यहां खेले गए 11 T20I मैचों में से 6 में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है जबकि 5 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी हुई।

कैसा है क्राइस्टचर्च का मौसम? (Christchurch Weather Forecast)

शुक्रवार को क्राइस्टचर्च में मौसम गर्म रहेगा। दोपहर में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। लेकिन मौसम में उमस के बावजूद बारिश की संभावना बिलकुल भी नहीं हैं। मैच के दौरान तेज हवाएं चलेंगी जिसका फायदा तेज गेंदबाजों और हवा की दिशा में शॉट खेलने वाले बल्लेबाजों को मिलेगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

न्यूजीलैंड:

फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने, विल यंग, बेन सियर्स।

पाकिस्तान:

सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, जमान खान, उसामा मीर, आमेर जमाल, अब्बास अफरीदी, हसीबुल्लाह खान, साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article