PAK vs NZ 4th T20 Highlights : फिलिप्स-मिचेल की धमाकेदार पारी, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा
PAK vs NZ 4th T20 Highlights : फिलिप्स-मिचेल की धमाकेदार पारी, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत में ही सैम अयूब का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बाबर-रिजवान ने पारी को संभाला हालांकि बाबर के विकेट के बाद टीम की रफ्तार अचानक कम हो गई। फखर-इफ्तिखार बेहद धीमी रन गति से खेले और इसके चलते पाकिस्तान ज्यादा बड़े लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। पाकिस्तान की तरफ से रिजवान ने 89 रन बनाए हालांकि उनकी पीरी भी तेज नहीं रही।
इस सीरीज में अब तक न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर 3-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में वे एक और मैच जीतकर क्लीन स्वीप के करीब पहुंचना चाहेंगे। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम इस सीरीज का पहला मुकाबला जीतना चाहेगी। टीम इससे पहले सारे मैचों में जीत के बेहद करीब आई है लेकिन उसे अभी तक विजयी हासिल नहीं हुई है।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, जमान खान
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन
Check- Pakistan Vs New Zealand 4th T20 Match Pitch Report and Weather Forecast
