Pakistan T20 World Cup 2024 Squad Finalised: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने काफी गहमा-गहमी के बीच अपनी टी20 विश्व कप के लिए टीम का चयन कर लिया है। लेकिन आधिकारिक तौर पर टीम के नाम का ऐलान नहीं किया है। आईसीसी द्वारा पूर्व निर्धारित तारीख को पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान नहीं किया था। अबतक टूर्नामेंट में भाग ले रही कुल 20 टीमों में से 19 ने टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तानी टीम का ही आधिकारिक ऐलान बाकी है।
22 मई को होगा टीम का ऐलान
सूत्रों के मुताबिक टीम का चयन हो चुका है और इसका ऐलान 22 मई को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले चार मैच की ट20 सीरीज के पहले मुकाबले के दिन होगा। विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में सौंपी गई है। टीम में चोट से उबरकर तेज गेंदबाज हारिस रऊफ वापसी करने में सफल रहे हैं। टीम में हसन अली, सलमान आगा खान और इरफान खान को रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया है।
ग्रुप ए में मिली है पाकिस्तानी टीम को जगह
टी20 विश्व कप 2024 के लिए पाकिस्तानी टीम को ग्रुप ए में भारत, यूएसए, कनाडा और आयरलैंड के साथ जगह मिली है। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 6 जून को यूएसए के खिलाफ करेगा। वहीं भारत पाकिस्तान के बीच भिड़ंत 9 जून(रविवार) को न्यॉयर्क में होगी।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए पाकिस्तान की टीम( Pakistan Squad for T20 World Cup 2024)
बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद रिजवान, उस्मान खान, आजम खान, इमाद वसीम, शादाब खान, सईम अयूब, इफ्तिखार अहमद, अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी और हारिस रऊफ।
रिजर्व खिलाड़ी: सलमान अली आगा, हसन अली और इरफान खान।
