क्रिकेट

India vs Pakistan Match: पाकिस्तान के हेड कोच ने भरी भारत के खिलाफ मैच से पहले हुंकार, कहा- महामुकाबले में ये तकड़ी करेगी धमाल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले पाकिस्तान से हेड कोच अकिब जावेद ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान के ये तीन खिलाड़ी धमाल मचाएंगे।

Image

पाकिस्तान के हेड कोच अकिब जावेद

दुबई: पाकिस्तान के मुख्य कोच आकिब जावेद ने उम्मीद जताई कि भारत के खिलाफ रविवार को चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच में पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों की तिकड़ी शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ कुछ खास कर दिखायेंगे। पिछले कुछ साल के द्विपक्षीय रिकॉर्ड और 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत के खिलाफ जीत के नायक रहे फखर जमां के चोट के कारण बाहर होने से पाकिस्तानी टीम दबाव में है।

जावेद ने यहां मीडिया से कहा,'फख़र का बाहर होना बड़ा नुकसान है। वह मैच विनर है लेकिन हमें बाकी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। दबाव हमेशा रहता है । दबाव के बिना कोई मैच नहीं होता। किसी भी खिलाड़ी के लिये अपनी छाप छोड़ने का यह सुनहरा मौका है। हमारे पास स्पिनर ज्यादा नहीं हैं लेकिन हमारी ताकत तेज गेंदबाजी है। मौजूदा तिकड़ी मुझे नब्बे के दशक की तिकड़ी की याद दिलाती है। वे कल कुछ खास करेंगे।'

भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था जबकि पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड से हारकर यहां आई है। सेमीफाइनल की उम्मीदें बनाये रखने के लिये उसे हर हालत में यह मैच जीतना होगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article