क्रिकेट

कंगाली में आटा गीला, द. अफ्रीका के खिलाफ करारी हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर ICC ने लगाया जुर्माना

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट के अंतर से करारी हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में डिमैरिट अंक भी जोड़े हैं।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Photo : AP

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने न्यूलैंड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया और टीम के पांच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक भी काटे। जून में लार्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टेस्ट चार दिन के भीतर 10 विकेट से जीतकर दो मैच की श्रृखला में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।

पाकिस्तान ने निर्धारित समय में फेंके पांच ओवर कम

आईसीसी ने एक बयान में कहा कि वेस्टइंडीज के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने यह जुर्माना तब लगाया जब ‘समय की छूट को ध्यान में रखने के बावजूद पाकिस्तान को निर्धारित समय में पांच ओवर कम फेंकने का दोषी पाया गया।’ आईसीसी की आचार संहिता के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम खेंकने के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

शान मसूद ने स्वीकार की सजा

आईसीसी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया है इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है। पाकिस्तान अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज नौवें और अंतिम स्थान पर है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article