क्रिकेट

पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने अचानक किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 24, 2023, 11:12 PM IST

Imad Wasim Retirement: पाकिस्तान के स्पिन ऑलराउंडर इमाद वसीम ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।

Image

इमाद वसीम

Photo : Twitter

लाहौर: पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाद वसीन ने शुक्रवार(24 नवंबर,2023) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। 34 वर्षीय इमाद पाकिस्तानी टीम की जर्सी में खेलते हुए आखिरी बार इसी साल अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए टी20 मुकाबले में नजर आए थे। पिछले 6 महीने में उन्हें पाकिस्तान के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। वसीम ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा,'हाल के दिनों में मैंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर काफी विचार विमर्श किया और आखिर में मैं इस नतीजे पर पहुंचा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का यह सही समय है।'

श्रीलंका के खिलाफ करियर का आगाज न्यूजीलैंड के खिलाफ अंत

इमाद वसीम को पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला। इमाद ने साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। 2020 में वो जिंबाब्वे के खिलाफ आखिरी बार वनडे में पाकिस्तान के लिए खेलते नजर आए थे। वहीं 2015 में लाहौर में इमाद ने जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था और रावलपिंडी में 24 अप्रैल, 2023 को अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला।

ऐसा रहा इमाद का पाकिस्तान के लिए करियर

इमाद ने अपने करियर में कुल 55 वनडे और 66 टी20 मैच खेल। इस दौरान उन्होंने बांए हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हुए वनडे में 44 और टी20 में 65 विकेट झटके। इसी दौरान उन्होंने वनडे में 986 रन 5 अर्धशतक की मदद से बनाए। वहीं टी20 में 44 पारियों में 486 रन एक अर्धशतक की मदद से बनाए।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article