क्रिकेट

PAK vs ZIM 1st T20 Dream11 Prediction: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मुकाबले से पहले यहां देखें परफेक्ट ड्रीम-11 टीम

PAK vs ZIM 1st T20 Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Pakistan vs Zimbabwe Match Playing X1: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (01 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा। (फोटो- Zimbabwe Cricket X)

Photo : Twitter

PAK vs ZIM 1st T20 Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Pakistan vs Zimbabwe Match Playing X1: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच आज से टी20 का रोमांच शुरू होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। पाकिस्तान की टीम पहले टी20 मुकाबले में सलमान आगा की कप्तानी में उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान टीम ने वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया था। टीम को पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे हार झेलनी पड़ी थी, जबकि दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराकर कर दिया। इसी तरह निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और जिम्बाब्वे टीम को पटखनी देकर सीरीज पर कब्जा जमाया था।

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे हेड टू हेड (PAK vs ZIM 1st T20 Head To Head)

आंकड़ों के हिसाब से जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच कुल 18 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पाकिस्तान की टीम को 16 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे टीम को सिर्फ दो मुकाबले में जीत मिली है। पाकिस्तान की टीम को 5 जीत होम ग्राउंड पर, 10 अवे ग्राउंड पर और एक न्यूट्रल वेन्यू पर जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे को एक जीत होम ग्राउंड पर और एक जीत न्यूट्रल वेन्यू पर जीत मिली है।

PAK vs ZIM 1st T20 Match, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे

दिनांक: 01 दिसंबर 2024

समय: 4:30 PM

मैदान: क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: उस्मान खान।

बल्लेबाज: सैइम अयूब।

ऑलराउंडर: सिकंदर रजा, आगा सलमान, जहांदाद खान।

गेंदबाज: हारिस राऊफ, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा, अब्बास अफरीदी, सुफियान मोकिम, अबरार अहमद।

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: सिकंदर रजा।

उप-कप्तान: सैइम अयूब।

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

आगा सलमान (कप्तान), अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सुफियान मोकिम, तैय्यब ताहिर, उस्मान खान (विकेटकीपर)।

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड (Zimbabwe Squads)

सिकंदर रजा (कप्तान), फ़राज़ अकरम, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांदे (विकेटकीपर), वेसली मधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्रैंडन मावुता, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स , और रिचर्ड नगारवा।

(*Disclaimer: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article