क्रिकेट

PAK VS SA 1st T20 Highlights: मोहम्मद रिजवान ने खेली तूफानी पारी, लेकिन टीम हारी, दक्षिण अफ्रीका ने हासिल की बढ़त

PAK VS SA 1st T20 Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को 11 रन से हराया। इसी जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का अगला मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाएगा।

Image

PAK VS SA 1st T20 Live Score: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका मैच का ताजा अपडेट यहां देखें।

Photo : Times Now Digital

PAK VS SA 1st T20 Highlights: मोहम्मद रिजवान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 मुकाबले पाकिस्तान को 11 रन से हराया। इसी जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाएगा।

डरबन के किंग्समीड में खेले जा रहे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए और पाकिस्तान को 184 रन का लक्ष्य दिया था। डेविड मिलर ने विस्फोटक पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्होंने 40 गेंदों 4 चौके और 8 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 82 रन बनाए, जॉर्ज लिंडे ने 24 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 48 रन बनाए। पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन सकी। मोहम्मद रिजवान ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 62 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 74 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज लिंडे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

दक्षिण अफ्रीका की पारी

  • रासी वैन डेर डुसेन ने शाहीन शाह अफरीदी की गेंद को नहीं पढ़ पाए। उन्होंने एक गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए।
  • मैथ्यू ब्रीट्जके टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और एक छक्के की मदद से 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अबरार अहमद ने आउट कर पवेलियन भेजा।
  • रीजा हेंड्रिक्स भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 9 गेंदों पर एक चौके की मदद से 8 रन बनाए और उनको अबरार अहमद ने बोल्ड कर दिया।
  • हेनरिक क्लासेन टीम के लिए कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 13 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अब्बास अफरीदी ने इरफान खान के हाथों कैच आउट कराया।
  • डोनोवन फरेरा भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 6 गेंदों पर सिर्फ 7 रन बनाए। उनको अब्बास अफरीदी ने आउट किया
  • डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ बल्लेाजी की। उन्होंने 40 गेंदों पर 4 चौके और 8 छक्के की मदद से 82 रन बनाए। उनको शाहीन शाह अफरीदी ने आउट किया।
  • एंडिले सिमेलाने क्रीज पर आए और चलते बने। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उनको मोहम्मद रिजवान ने स्टंप किया।
  • नकाबायोमजी पीटर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 7 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको शाहीन शाह अफरीदी ने एलबीडब्ल्यू किया।
  • जॉर्ज लिंडे ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 24 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 48 रन बनाए। सुफियान मुकीम ने उनको आउट किया और वे अपने अर्धशतक से सिर्फ दो रन दूर रह गए थे।

पाकिस्तान की पारी

  • बाबर आजम का बल्ला एक बार फिर शांत रहा। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया, लेकिन बिना खाता खोले वापस लौट गए। उनको क्वेना मफाका ने आउट किया।
  • सईम अयूब ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन क्रीज पर ज्यादा देर नहीं रूक पाए। उन्होंने 15 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हो गए। उनको एंडिले सिमेलाने ने आउट किया।
  • उस्मान खान दाहई का आंकड़ा नहीं छू सके। उन्होंने 8 गेंदों पर एक चौके की मदद से 9 रन बनाए। उनको जॉर्ज लिंडे ने आउट किया।
  • तैयब ताहिर भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 18 गेंदों पर एक चौके और इतने ही छक्के की मदद से 18 रन बनाए। उनको ओटनील बार्टमैन ने आउट कर पवेलियन भेजा।
  • शाहीन शाह अफरीदी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 9 रन बनाए और हेनरिक क्लासेन ने उनको स्टंप किया।
  • इरफान खान ने एक गेंद पर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उनको जॉर्ज लिंडे ने अपना शिकार बनाया।
  • अब्बास अफरीदी आए और चलते बने। उन्होंने एक गेंद का सामना किया और जॉर्ज लिंडे ने उनको आउट कर पवेलियन भेज दिया।
  • मोहम्मद रिजवान ने शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। उन्होंने 62 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 74 रन बनाए। उनको क्वेना मफाका ने आउट किया।
  • हारिस राउफ और सुफियान मुकीम नाबाद रहे। हारिस ने 3 गेंदों पर 2 रन और सुफियान ने 3 गेंदों पर 5 रन बनाए।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing-11)

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), बाबर आजम, सईम अयूब, उस्मान खान, तैयब ताहिर, इरफान खान, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11 (South Africa Playing-11)

रासी वैन डेर डुसेन, रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, एंडिले सिमेलाने, नकाबायोमजी पीटर, क्वेना मफाका, ओटनील बार्टमैन।

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका टॉस टाइम ( Pakistan vs South Africa 1st T20 Match Toss Time)

- 9:00 PM

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका स्टेडियम (Pakistan vs South Africa 1st T20 Match Venue)

- किंग्समीड, डरबन

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान, तैयब ताहिर, सलमान आगा, इरफान खान, अब्बास अफरीदी, सुफियान मुकीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, ओमैर यूसुफ, जहांदाद खान, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Squads)

रयान रिकेलटन, रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, पैट्रिक क्रूगर, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन, तबरेज शम्सी, नकाबायोमज़ी पीटर, रासी वैन डेर डुसेन, जॉर्ज लिंडे, एंडिले सिमलेन, क्वेना मफाका।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article