क्रिकेट

PAK vs NZ 2nd T20 Live Streaming: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच को कब और कहां देखें, लाइव स्ट्रीमिंग और Live Score की जानकारी

PAK Vs NZ 2nd T20 Match Live Streaming Online: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण कब और कहां देखें, यहां जानिए।

Image

पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड

PAK Vs NZ 2nd T20 Match Live Streaming Online: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में किया जाएगा। इससे पहले ऑकलैंड में खेले गए पहले टी20 मैच में हार का सामना करने वाली पाकिस्तान की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी। इस मैच को भारत में आसानी से मोबाइल फोन पर देखा जा सकता है।

श्रृंखला के शुरूआती मैच में, डेरिल मिशेल ने 27 गेंदों में 61 रन बनाकर कीवी टीम को बोर्ड पर 226 रन बनाने में मदद की, जो अंत में पर्याप्त साबित हुआ। उनके अलावा कप्तान केन विलियमसन ने भी फिफ्टी लगाई। 227 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान बाबर आजम के अर्धशतक के बावजूद 18 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट लिये। पहले T20I में चार विकेट लेकर वह इतिहास में 150 T20I विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए। ब्लैक कैप्स दूसरे टी20 मैच में भी उसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी और सीरीज में 2-0 से आगे जाना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान अपनी गलतियों को सुधारकर मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा? (PAK vs NZ 2nd T20 Match Date)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 14 जनवरी 2024 (रविवार) को खेला जाएगा।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा? (PAK vs NZ 2nd T20 Match Venue)

मेजबान न्यूजीलैंड और मेहमान पाकिस्तानी टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक कब शुरू होगा पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मुकाबला? (PAK vs NZ 2nd T20 Match IST Timing)

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11.40 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 11.10 बजे होगा।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को भारत में टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (PAK vs NZ T20 Live Telecast On TV In India)

पाकिस्तान और मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टी20 मुकाबले का भारत में टीवी पर प्रसारण नहीं हो रहा है।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (PAK vs NZ T20I Match Live Streaming)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article