LIVE

IND vs AFG 2nd T20I Highlights: दुबे और जायसवाल की तूफानी पारी से जीता भारत, सीरीज में ली अजेय बढ़त

Times Now Navbharat DigitalUpdated Jan 14, 2024, 22:53 IST

IND vs AFG 2nd T20I Highlights: दुबे और जायसवाल की तूफानी पारी से जीता भारत, सीरीज में ली अजेय बढ़त
IND vs AFG 2nd T20I Highlights: दुबे और जायसवाल की तूफानी पारी से जीता भारत, सीरीज में ली अजेय बढ़त

IND vs AFG 2nd T20I Highlights: टीम इंडिया ने होलकर में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर 3 मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जायसवाल ने 34 गेंद में 68 रन की पारी खेली।

इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा। अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन नायाब ने सर्वाधिक 57 रन की पारी खेली। गुलबदीन के अलावा नजीबुल्लाब जादरान ने 23 रन की पारी खेली।
Check- India Vs Afghanistan 2nd T20 Match Score Live Telecast Channel and Streaming Online

Pakistan Vs New Zealand 2nd T20 Match Highlights and Full Scorecard

JAN 14, 2024 22:04 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: टीम इंडिया ने 6 विकेट से दर्ज की जीत

टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर 3 मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। जीत के लिए टीम इंडिया के सामने 173 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 4 विकेट खोकर 26 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
JAN 14, 2024 21:44 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: 22 गेंद में दुबे का अर्धशतक

शिवम दुबे ने टी20 का तीसरा अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 22 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच गई है।
JAN 14, 2024 21:30 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: जायसवाल का अर्धशतक

जायसवाल ने 27 गेंद पर अपना अर्धशतक जड़ दिया। टीम इंडिया का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। जायसवाल का यह चौथा टी20 अर्धशतक है।
JAN 14, 2024 21:15 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका

नवीन उल हक ने विराट कोहली को 29 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 62 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खो दिया है।
JAN 14, 2024 20:57 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: गोल्डन डक पर आउट हुए रोहित

रोहित शर्मा आज भी खाता नहीं खोल पाए। शून्य के स्कोर पर उन्हें फारुकी ने क्लीन बोल्ड कर दिया।
JAN 14, 2024 20:36 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: अफगानिस्तान ने दिया 173 रन का लक्ष्य

अफगानिस्तान ने भारत के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा। यह टीम इंडिया के खिलाफ अफगानिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर है।
JAN 14, 2024 19:57 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: अफगानिस्तान 100 रन के करीब

अफगानिस्तान की टीम 100 रन के करीब पहुंच गई है। गुलबदीन 57 रन की बेहतरीन पारी खेल कर आउट हुए।
JAN 14, 2024 19:30 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: पावरप्ले में अफगानिस्तान ने गंवाए दो विकेट

बिश्नोई के बाद अक्षर पटेल ने भी अफगानिस्तान को दिया झटका। 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर बनाए 58 रन।
JAN 14, 2024 19:28 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: अफगानिस्तान के 50 रन पूरे

अफगानिस्तान ने 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं।
JAN 14, 2024 19:16 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: अफगानिस्तान को लगा पहला झटका

20 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान ने पहला विकेट गंवा दिया है। गुरबाज 14 रन बनाकर बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए हैं।
JAN 14, 2024 19:12 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: अफगानिस्तान की विस्फोटक शुरुआत

अफगानिस्तान ने विस्फोटक शुरुआत की है। 2 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं।
JAN 14, 2024 18:53 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: अफगानिस्तान में लौटे नूर अहमद

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, फजलहक फारूकी, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, मुजीब उर्र रहमान।
JAN 14, 2024 18:35 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार
JAN 14, 2024 18:34 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: टीम इंडिया में दो बदलाव

टीम इंडिया इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है। विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल की वापसी हुई है जबकि तिलक वर्मा और शुभमन गिल को बाहर जाना पड़ा है।
JAN 14, 2024 18:31 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: टीम इंडिया ने जीता टॉस

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
JAN 14, 2024 16:50 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: सीरीज जीतने के लिए तैयार है टीम इंडिया

JAN 14, 2024 16:21 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: अफगानिस्तान के खिलाफ विराट का बल्ला

अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला आग उगलता है। उन्होंने टी2o अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में एकमात्र शतक अफगानिस्तान के खिलाफ ही लगाया था।
JAN 14, 2024 15:42 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: विराट के आने से टीम इंडिया और भी मजबूत

विराट कोहली निजी कारण से अपना पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। होलकर में वह 14 महीने बाद टी20 क्रिकेट में उतरेंगे। फैंस लंबे वक्त बात रोहित और विराट को साथ खेलते देखेंगे।
JAN 14, 2024 15:12 IST

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: धोनी की बराबरी कर सकते हैं रोहित

रोहित शर्मा सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान की लिस्ट में धोनी की बराबरी कर सकते हैं। धोनी ने 52 टी20 मैच जिताए हैं। रोहित के 51 हो गए हैं।
JAN 14, 2024 14:48 IST

IND vs AFG 2nd T20I Match Live Streaming on Jio Cinema: ऐसे देखें लाइव

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच को फ्री में जियो सिनेमा एप पर शाम को 7 बजे से देखा जा सकता है।