PAK Vs NZ Highlights: बाबर की कछुआ चाल पड़ी टीम को भारी, डिफेंडिंग चैम्पियन पाकिस्तान को घर में मिली हार
Champions Trophy 2025 Match, PAK Vs NZ Highlights: चैम्पियंस ट्रॉफी के ओपनिंग मुकाबले में मेजबान और डिफेंडिंग चैम्पियन पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। कराची में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रन से हराया। चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की यह लगातार चौथी जीत है।
PAK Vs NZ Highlights: बाबर की कछुआ चाल पड़ी टीम को भारी, डिफेंडिंग चैम्पियन पाकिस्तान को घर में मिली हार
पाकिस्तान में 29 साल के बाद आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इससे पहले पाकिस्तान में 1996 में आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए। टीम ने मेजबान पाकिस्तान को 321 रन का लक्ष्य दिया। विल यंग ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 113 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 107 रन बनाए। इसी तरह टॉम लाथम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 104 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 118 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के नसीम शाह और हारिस राउफ ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम पाकिस्तान टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 25 रन के अंदर टीम के दो बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए। टीम को 8 रन पर साउद शकील के रूप में पहला झटका लगा और 22 रन पर कप्तान मोहम्मद रिजवान के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा। बाबर आजम की कछुआ चाल टीम को भारी पड़ी, लेकिन उन्होंने 6 चौके और 1 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। वहीं, सातवें नंबर पर खेलने उतरे खुशदिल शाह ने अर्धशतकीय पारी खेली। न्यूजीलैंड के विल ओ'रूर्के और मिचेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए।
PAK Vs NZ Today Match Full Scorecard in Hindi: Watch Here
न्यूजीलैंड की पारी
पाकिस्तान की पारी
पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing-11)
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 (New Zealand Playing-11)
डेवॉन कॉन्वे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओरोर्के
पाकिस्तान बनाम नूज़ीलैण्ड आज के मैच का लाइवस्ट्रीमिंग टीवी टेलीकास्ट: यहाँ देखें
पाकिस्तान की टीम(Pakistan Squad for ICC Champions Trophy 2025)
मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Squad for ICC Champions Trophy 2025)
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी।
