क्रिकेट

PAK vs NZ 3rd T20 Live Streaming: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच को कब और कहां देखें, लाइव स्ट्रीमिंग और Live Score की जानकारी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 16, 2024, 05:32 PM IST

PAK Vs NZ 3rd T20 Match Live Streaming Online: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा टी20 मैच अब बुधवार को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। आइए आपको बताते हैं कि भारत में आप पाकिस्तान-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं।

Image

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड-पाकिस्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज
  • दोनों टीमों के बीच अब तीसरे टी20 मैच की बारी
  • न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त के साथ मजबूत

PAK Vs NZ 3rd T20 Match Live Streaming Online: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने नए साल का आगाज शानदार अंदाज में किया है। टी20 विश्व कप इसी साल होना है और मेजबान कीवी टीम ने साल की पहली टी20 सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार आगाज किया है। उन्होंने सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त अपने नाम कर ली है। अब तीसरे टी20 मैच की बारी है जहां कीवी टीम को अपने कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) का साथ नहीं मिलेगा जो चोट के कारण पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज ऑकलैंड के मैदान पर हुआ था जहां न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने कोशिश तो काफी की लेकिन वे 18 ओवर में 180 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गए और 46 रनों से पहला मैच गंवा दिया।

इसके बाद दूसरा टी20 मुकाबला हैमिल्टन में आयोजित हुआ। उस मैच में भी न्यूजीलैंड की टीम पहले बैटिंग करने उतरी और 8 विकेट खोकर इस बार 194 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। टारगेट हासिल करने उतरी पाक टीम 19.3 ओवर में 173 रन पर सिमट गई और न्यूजीलैंड ने दूसरा टी20 मैच 21 रनों से जीतकर सीरीज में डबल बढ़त बना ली। अब आपको बताते हैं कि तीसरा टी20 मैच आप भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा? (PAK vs NZ 3rd T20 Match Date)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 17 जनवरी 2024 (बुधवार) को खेला जाएगा।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा? (PAK vs NZ 3rd T20 Match Venue)

मेजबान न्यूजीलैंड और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक कब शुरू होगा पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच? (PAK vs NZ 3rd T20 Match IST Timing)

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5.30 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 5.00 बजे होगा।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले को भारत में टीवी पर लाइव कहां देख सकते हैं? (PAK vs NZ T20 Live Telecast On TV In India)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेहमान पाक टीम के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का भारत में टीवी पर प्रसारण नहीं किया जा रहा है।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (PAK vs NZ 3rd T20I Match Live Streaming In India)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article