क्रिकेट

Pakistan Vs New Zealand 3rd T20 Pitch Report, Weather Forecast: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 की पिच रिपोर्ट और मौसम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 16, 2024, 05:07 PM IST

Pakistan Vs New Zealand 3rd T20 Pitch Report, University Oval Dunedin Weather Forecast Today: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला बुधवार को खेला जाना है। ये मुकाबला डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर खेला जाना है। यहां पर जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और डुनेडिन में कैसा रहेगा मौसम।

Image

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-न्यूजीलैंड तीसरा टी20
  • 5 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 2-0 से आगे
  • तीसरा टी20 डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेला जाना है

PAK (Pakistan) Vs NZ (New Zealand) 3rd T20 Pitch Report and Dunedin Weather Forecast Today: मेजबान न्यूजीलैंड और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच जारी पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार को आयोजित होने जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम इस समय पाकिस्तानी टीम पर सीरीज में पूरी तरह हावी है और शुरुआती दो मैच जीतकर अहम बढ़त हासिल कर चुकी है। अब तीसरा टी20 मुकाबला डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

इस टी20 सीरीज के तीसरे मैच से पहले न्यूजीलैंड को करारा झटका लगा है। उनके कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज के पहले टी20 मैच में मेजबान कीवी टीम ने पाकिस्तानी टीम को 46 रनों से मात दी थी। इसके बाद हैमिल्टन में खेले गए दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पाक टीम को 21 रनों से शिकस्त दे दी थी। आइए अब जानते हैं तीसरे टी20 मैच की पिच का हाल और कैसी है डुनेडिन के मौसम की स्थिति।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (PAK vs NZ 3rd T20I Pitch Report)

इस पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मैच बुधवार को डुनेडिन में खेला जाना है। यहां स्थित यूनिवर्सिटी ओवल मैदान की पिच की बात करें तो अब तक इस ग्राउंड पर सिर्फ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इन दोनों ही मैचों में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत दर्ज की थी। एक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4 रन से हराया था और दूसरे मैच में श्रीलंका को 9 विकेट से मात दी थी। यहां आखिरी बार पिछले साल अप्रैल में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच हुआ था, उस मैच में न्यूजीलैंड ने 147 रनों का लक्ष्य दिया था और जवाब में श्रीलंका 19 ओवर में 141 रनों पर सिमट गई थी। वैसे तो यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी पिच मानी जाती है, वहीं गेंदबाजों में तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को यहां पर मदद मिलती देखी गई है।

कैसा है डुनेडिन का मौसम? (Dunedin Weather Forecast)

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच डुनेडिन में होना है तो यहां के मौसम के बारे में भी जान लीजिए। बुधवार को पूरा दिन डुनेडिन का मौसम साफ रहने वाला है, बारिश के कोई आसार नहीं है इसलिए एक अच्छे मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि यहां उमस काफी रहने वाली है। यहां का तापमान अधिकतम 16 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम 11 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article