क्रिकेट

PAK vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप से पहले बाबर आजम का चला बल्ला, आयरलैंड के खिलाफ जड़ दिया अर्धशतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 10, 2024, 09:30 PM IST

PAK vs IRE, Babar Azam Fifty: डबलिन में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का बल्ला जमकर चला। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने आयरलैंड के खिलाफ अच्छी शुरुआत की।

Image

बाबर आजम। (फोटो- ICC/BCCI)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला।
  • बाबर आजम ने आयरलैंड के ख्रिलाफ लड़ा पहला अर्धशतक।
  • बाबर का यह 34वां टी20 अर्धशतक है।

PAK vs IRE, Babar Azam Fifty: टी20 वर्ल्ड कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। सभी टीमें अपनी तैयारी को परखने में जुटी हुई है। इस दौरान पाकिस्तान और आयरलैंड की टीम भी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। डबलिन में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बल्ला जमकर चला। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। लड़खड़ाई टीम के लिए बाबर ने 39 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 132.55 की स्ट्राइक रेट से 43 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली। यह उनका टी20 करियर का 34वां अर्धशतक है।

बाबर का टी20 में ऐसा है प्रदर्शन

आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में पाकिस्तान के बाबर आजम ने कप्तानी पारी खेली। बाबर का टी20 में बल्ला जमकर चलता है। उन्होंने 115 मैचों में 129.46 की स्ट्राइक रेट से 3880 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 35 अर्धशतक जड़े हैं। वे टी20 करियर में 5 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

बाबर-अयूब ने की शानदार साझेदारी

आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और सईम अयूब ने शानदार साझेदारी की। बाबर और अयूब ने दूसरे विकेट के लिए 57 गेंदों का सामना किया और 85 रन की साझेदारी कर लड़खड़ाई टीम को संभाला।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article