क्रिकेट

PAK vs IRE 1st T20 : आयरलैंड ने पाकिस्तान को हराया

PAK vs IRE 1st T20 : पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच आज (10 May 2024) से तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तानी टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर है। आज खेला जाने वाला पहला टी20 मुकाबला डबलिन में खेला जाएगा। जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और कैसा है इन दोनों टीमों का आयरलैंड की जमीन पर रिकॉर्ड।

Image

पाकिस्तान बनाम आयरलैंड पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान बनाम आयरलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज
  • पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज
  • डबलिन के क्लोटार्फ क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा मुकाबला

PAK (Pakistan) vs IRE (Ireland) 1st T20 : टी20 विश्व कप 2024 से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर है। सबसे पहले वो आयरलैंड में मेजबान टीम के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने जा रही है। पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डबलिन (Dublin) के क्लोनटार्फ क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले पाकिस्तान ने अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेली थी। अब विश्व कप से पहले पाकिस्तानी टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर निकली है।

पाकिस्तान और आयरलैंड की टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले जानते हैं कि इन दोनों टीमों का आमने-सामने का इतिहास कैसा रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 क्रिकेट में अब तक पाकिस्तान-आयरलैंड की टक्कर सिर्फ एक बार हुई है। इन दोनों टीमों के बीच एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच आईसीसी टी20 विश्व कप 2009 में खेला गया था। उस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 129 रन बना सकी थी और 39 रनों से मैच गंवा दिया था। अब जानते हैं कि आज होने वाले टी20 मैच में पिच रिपोर्ट क्या कुछ कहती है। आज के पाकिस्तान-आयरलैंड पहले टी20 मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक आज शाम 7.30 बजे से होगी।

पाकिस्तान-आयरलैंड पहले टी20 मैच

मेजबान आयरलैंड और मेहमान पाकिस्तानी टीम के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज डबलिन के क्लोनटार्फ क्रिकेट क्लब में खेला जाना है। इस मैदान पर अब तक 5 टी20 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 1 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है, जबकि 4 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। इस मैदान का सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर 153 रन है जो आयरलैंड ने जिंबाब्वे के खिलाफ बनाया था। ये स्कोर आयरलैंड ने जिंबाब्वे द्वारा 152 रन बनाने के बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया था। यहां तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने के आसार हैं।

पाकिस्तान और आयरलैंड की टीमें (Pakistan And Ireland Squads)

आयरलैंड क्रिकेट टीमः पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, बैरी मैक्कार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग।

पाकिस्तान क्रिकेट टीमः बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान आगा, शादाब खान, शाहीन अफरीदी और उस्मान खान।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article