क्रिकेट

PAK vs ENG T20 Series: जानिए पाकिस्तान-इंग्लैंड टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम, वेन्यू और कहां देख सकते हैं मुकाबले

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चार मैच की टी20 सीरीज का आगाज 22 मई को होने जा रहा है जानिए सीरीज का पूरा कार्यक्रम, टीम और वेन्यू।

Image

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज (साभार ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जाएगी चार मैच की सीरीज
  • 22 मई को खेला जाएगा सीरीज का पहला मुकाबला
  • 30 मई को ओवल में खेला जाएगा सीरीज का तीसरा मुकाबला

आयरलैंड को तीन मैच की टी20 सीरीज में 2-1 के अंतर से मात देने के बाद बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर पहुंच चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तानी टीम 4 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। सीरीज के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों के नाम का ऐलान हो चुका है। ऐसे में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ सीरीज में अपनी टी20 विश्व कप के लिए तैयारियों को परखने उतरेगी। सीरीज में भाग लेने के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल के लीग दौर के खत्म होने से पहले स्वदेश लौट गए हैं।

इंग्लैड-पाकिस्तान टी20 सीरीज का कार्यक्रम (ENG vs PAK T20 Series 2024 Schedule)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चार मैच की टी20 सीरीज का आगाज 22 मई को लीड्स में होने जा रहा है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 मई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। वहीं सीरीज में दोनों टीमों की तीसरी भिड़ंत 28 मई को कार्डिफ में होगी। सीरीज का अंत 30 मई को लंदन के ओवल मैदान पर चौथे टी20 मुकाबले के साथ होगा।

सीरीज का कार्यकम

  • 22 मई 2024 : पहला T20 - लीड्स, रात 11 बजे
  • 25 मई 2024: बर्मिंघम, शाम 7 बजे
  • 28 मई 2024:तीसरा T20 मैच कार्डिफ, रात 11 बजे
  • 30 मई 2024: चौथा T20 मैच ओवल, लंदन, रात 11 बजे

पाकिस्तान-इंग्लैंड टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग और सीधा प्रसारण( PAK vs ENG T20 Series Live Streaming and Telecast)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चार मैच की टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण टेन स्पोर्ट्स पर होगा। वहीं फैन्स इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप्प पर देख सकते हैं।

ENG vs PAK T20 Series के लिए दोनों टीमें

इंग्लैंड की टीम(England Squad for T20 Series against Pakistan):

फिल साल्ट, जोस बटलर(कप्तान), बेन डकेट, हैरी ब्रूक, विल जैक्स, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कर्न, जॉनी बेयरस्टो, जोफ्रा आर्चर, टॉम हार्टले, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद, रीस टॉप्ले और मार्क वुड।

पाकिस्तान की टीम(Pakistan Squad for T20 Series against England):

बाबर आजम, फखर जमान, मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब, इफ्तिखार अहमद, इरफान खान, आगा सलमान, इमाद वसीम, शादाब खान, आजम खान, उसमान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अपरीदी, हसन अली, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर और नसीम शाह।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article