क्रिकेट

PAK vs CAN Dream11 Prediction: पाकिस्तान और कनाडा के बीच मुकाबला आज, इस मुकाबले से पहले देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11

PAK vs CAN Match Dream11 in hindi, Pakistan vs Canada Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान का सामना कनाडा से होगा। यह रोमांचक मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11।

Image

पाकिस्तान और कनाडा के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

PAK vs CAN Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Pakistan vs Canada Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को (11 जून 2024) को पाकिस्तान और कनाडा के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला कनाडा से ज्यादा महत्वपूर्ण पाकिस्तान के लिए है। पाकिस्तान की टीम अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। टीम को पहल मुकाबले में यूएसए और दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, कनाडा की टीम टेबल में पाकिस्तान से एक स्थान ऊपर है। कनाडा की टीम को दो मुकाबले में से एक मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान की टीम 0 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है।

पाकिस्तान vs कनाडा पिच रिपोर्ट (PAK vs CAN Pitch Report):

नासाउ काउंटी स्टेडियम न्यूयॉर्क की पिच अच्छी उछाल और गति प्रदान करती है, जो तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद होती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है। टॉस जीतकर यहां कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

PAK और CAN हेड टू हेड

पाकिस्तान और कनाडा के बीच 2008 से अभी तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया। इस दौरान पाकिस्तान टीम का पलड़ा मजबूत है। 10 अक्टूबर 2008 को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने कनाडा को 35 रन से मात देकर जीत हासिल की थी। अब कनाडा के पास उस हार का बदला लेने का अच्छा मौका भी है।

PAK vs CAN Weather Report (जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज)

पाकिस्तान और कनाडा मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि, ओवरकास्ट कंडीशन रह सकती है। ऐसे में टॉस जीतकर जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर सामने वाली टीम को छोटे टोटल पर रोकना चाहेगी। अगर बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो जाता है तो ऐसे में पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो जाएगी।

PAK vs CAN T20 Match, पाकिस्तान बनाम कनाडा

दिनांक: 11 जून 2024

समय: 8: 00 PM

मैदान: नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क
MatchDetails
MatchPakistan vs Canada, Group-A, Match-22
VenusNassau County International Cricket Stadium, New York
Day & Time11 June, Tuesday, 8:00 PM (IST)
Live Broadcast & Streaming DetailsStar Sports Network & Disney+ Hotstar

पाकिस्तान और कनाडा ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान, श्रेयस मोव्वा।

बल्लेबाज: बाबर आजम, निकोलस किरटन।

ऑलराउंडर: शादाब खान, दिलोन हेइलिगर।

गेंदबाज: मोहम्मद आमिर, जेरेमी गॉर्डन, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस राउफ।

पाकिस्तान और कनाडा न्यू कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: बाबर आलज।

उप-कप्तान: शाहीन शाह अफरीदी।

पाकिस्तान बनाम कनाडा मैच की ड्रीम 11 टीम

विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान)

बल्लेबाज- बाबर आजम, फखर जमां, आरोन जॉनसन, सैम अयूब

ऑलराउंडर- इमाद वसीम, नवनीत धालीवाल, शादाब खान

गेंदबाज- शाहीन अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह (कप्तान)

कप्तान:बाबर आजम।

उप-कप्तान: शाहीन शाह अफरीदी।

PAK vs CAN Dream11 Fantasy Team (पाकिस्तान vs कनाडा ड्रीम 11 टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच-22 के लिए)

PAK vs CAN Dream11 Team 1 (ड्रीम 11 हेड टू हेड टीम)

विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान, श्रेयस मोव्वा

बल्लेबाज- बाबर आजम, उस्मान खान, निकोलस कर्टन

ऑलराउंडर– शादाब खान, इमाद वसीम

गेंदबाज– शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, डिलोन हेलिगर

कप्तान की पहली पसंद: मोहम्मद रिजवान || कप्तान दूसरी पसंद: शाहीन अफरीदी

Pak vs CAN Dream11 Today Match in Hindi

श्रेणीखिलाड़ीपदनाम
विकेटकीपरमोहम्मद रिजवानउपकप्तान
बल्लेबाजबाबर आजम
फखर जमां
आरोन जॉनसन
सैम अयूब
ऑलराउंडरइमाद वसीम
नवनीत धालीवाल
शादाब खान
गेंदबाजशाहीन अफरीदी
मोहम्मद आमिर
नसीम शाहकप्तान

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ़, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।

कनाडा का स्क्वॉड (Canada Squads)

साद बिन जफर (कप्तान), आरोन जॉनसन, रविंदरपाल सिंह, नवनीत धालीवाल, कलीम सना, दिलोन हेइलिगर, जेरेमी गॉर्डन, निखिल दत्ता, परगट सिंह, निकोलस किरटन, रेयानखान पठान, जुनैद सिद्दीकी, दिलप्रीत बाजवा, श्रेयस मोव्वा, ऋषिव जोशी।

(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान और कनाडा की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article