क्रिकेट

PAK vs BAN 1st T20 Pitch Report: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले पहले T20 मैच की पिच रिपोर्ट

PAK vs BAN 1st T20 Pitch Report In Hindi Today Match: बांग्लादेश और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज (20 जुलाई 2025)ढाका के शेर ए बांग्ला क्रिकेट नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। बांग्लादेश की टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज पर कब्जा करके लौटी है। वहीं आइए जानते हैं कि इस मुकाबले की कैसी होगी पिच?

Image

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला टी20 मैच पिच और वेदर रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट Bangladesh Cricket X)

PAK vs BAN 1st T20 Pitch Report In Hindi Today Match: बांग्लादेश और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज (20 जुलाई 2025)ढाका के शेर ए बांग्ला क्रिकेट नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। बांग्लादेश की टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज पर कब्जा करके लौटी है। पाकिस्तान की टीम लंबे समय से घर पर आराम कर रही थी। उसने अपना आखिरी टी20 मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्च में घरेलू धरती पर खेला था। टीम की कप्तान युवा खिलाड़ी के हाथ में है और कई सीनियर खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी कर दी गई है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर सीरीज में होने जा रही है। जिसकी झलक पहले ही मुकाबले में दिखाई दे जाएगी। इस मैच में मेजबान बांग्लादेश की कप्तानी लिट्टन दास(Litton Das) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के हाथों में है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम को 5:30 बजे से होगी। टॉस शाम पांच बजे होगा।

ऐसी रही है टी20 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ट्राई सीरीज में आज पहला मैच खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक टी20 में कुल 22 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 19 में पाकिस्तान को जीत मिली है जबकि 3 मैच में बांग्लादेश ने जीत का परचम लहराया है। इन तीन में 2 जीत बांग्लादेश को घरेलू सरजमीं पर मिली है।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (PAK vs BAN 1st T20 Pitch Report)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 140 रन है। यहां स्कोर अधिकांश मैचों में 140 से 150 रन के बीच होता है। इस मैदान पर किसी टीम का टी20 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 4 विकेट पर 211 रन रहा है जो बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर 2018 में बनाया था। वहीं 60 यहां टी20 में न्यूनतम स्कोर रहा है। 61 में 31 मैच चेज करने वाली टीम के खाते में गए हैं। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 49 प्रतिशत मैचों में जीत मिली है। वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 51 प्रतिशत मैच जीतने में सफल हुई।

रविवार को कैसा रहेगा ढाका का मौसम (Dhaka Weather Today)

ढाका में रविवार 20 जुलाई, 2025 को आसमान में बादल छाए रहेंगे दोपहर में तापमान अधिकतम 31 डिग्री रहेगा लेकिन बारिश की भी संभावना है। शाम छह बजे बारिश की संभावना 49 प्रतिशत तक है। रात होते होते इसमें गिरावट आएगी। मैदान में खेल के तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा और उमस 80 प्रतिशत तक रहेगी जो खिलाड़ियों के लिए मुश्किल भरी बात है। मैच में बारिश खलल डाल सकती है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (PAK vs BAN T20 Squads)

पाकिस्तान की टीम:

सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, सलमान मिर्जा और सुफियान मुकीम।

बांग्लादेश की टीम:

लिट्टन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद नईम, तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, मोहम्मद सैफुद्दीन।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article