क्रिकेट

Orange, Purple Cap IPL Point Table Standings Updated:आईपीएल 2024 के 34वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद देखें लेटेस्ट ऑरेंज, पर्पल, पॉइंट टेबल के अपडेट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 20, 2024, 01:46 AM IST

Orange, Purple Cap, IPL Point Table Standings Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 34वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जानिए इस मुकाबले के बाद क्या हुआ अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की तालिका में उलटफेर?

Image

केएल राहुल(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स को मिली लखनऊ के खिलाफ हार
  • अंक तालिका में नहीं हुआ मैच के बाद बदलाव
  • विराट और बुमराह का ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में जलवा बरकरार

Orange, Purple Cap, IPL Point Table Standings Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के 34वें मुकाबले में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुई। मैच में मेजबान टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई की शुरुआत खराब रही। अजिंक्य रहाणे(36) और रवींद्र जडेजा(54*) ने सधी हुई पारियां खेलकर टीम सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। लेकिन अंत में एमएस धोनी के बल्ले से निकले 9 गेंद में 28 रन ने चेन्नई को 176 रन तक पहुंचा दिया। ऐसे में जीत के लिए मिले 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी करके जीत की नींव रख दी थी। डिकॉक 54 और केएल राहुल 82 रन बनाकर आउट हुए। अंत में निकोलस पूरन ने 28 और मार्कस स्टोइनिस ने 8 रन की पारी खेलकर लखनऊ को जीत की दहलीज 19 ओवर में 8 विकेट शेष रहते पार करा दी।

लखनऊ-चेन्नई मुकाबले के बाद नहीं हुई अंक तालिका में उठापटक(IPL 2024 Points Table After LSG vs CSK Match)

लखनऊ सुपर जायंट्स की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद अंक तालिका में दो अंक लखनऊ के खाते में बढ़े लेकिन नेट रन रेट में रद्दोबदल के बाद भी टीम की पोजीशन में कोई अंतर नहीं आया। दोनों टीमों के खाते में 7 मैच में 4 जीत और 3 हार के साथ 8 अंक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स नेट रन रेट में गिरावट के साथ तीसरे और लखनऊ सुपर जायंट्स नेट रन रेट में इजाफे के बाद पांचवें पायदान पर काबिज हैं। मैच से पहले भी दोनों टीमें इसी पोजीशन पर काबिज थीं। राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 मैच में 6 जीत के साथ पहले पायदान पर और केकेआर 6 मैच में 4 जीत के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। ऐसा है अंक तालिका का पूरा हाल....

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR)
क्रमांकटीममैचजीतहारटाई/रद्दनेट रन रेटप्वाइंट्स
1राजस्थान रॉयल्स (RR)070601000.67712
2

0604

02

00

1.399

08

3चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

07

04

03

000.529

08

4सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

06

04

03

00

0.502

085लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

07

0403

00

0.123

08

6दिल्ली कैपिटल्स (DC)

07

03

04

00

-0.074

06

7मुंबई इंडियंस (MI)

07

03

0400

-0.133

06

8गुजरात टाइटंस (GT)

07

03

04

00

-1.303

06

9पंजाब किंग्स (PBKS)

07

02

05

00

-0.251

04

10रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु (RCB)

07

01

04

00

-1.185

02

विराट का ऑरेंज कैप पर कब्जा बरकरार, राहुल की टॉप-5 में एंट्री ( IPL 2024 Orange Cap)

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 82 रन की पारी खेलने के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टूर्नामेंट में अबतक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 प्लेयर्स की लिस्ट में एंट्री कर ली है। विराट कोहली 7 मैच में 361 रन के साथ पहले, रियान पराग 7 मैच में 307 रन के साथ दूसरे और रोहित शर्मा 7 मैच में 297 रन के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं। केएल राहुल के खाते में 7 मैच में 281 रन हो गए हैं और वो चौथे स्थान पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहुंच गए हैं। वहीं सुनील नरेन 6 मैच में 276 रन के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं। ये हैं रनों की रेस में सबसे आगे चल रहे पांच खिलाड़ी।

क्रमांकप्लेयरपारीरन
1विराट कोहली7361
2रियान पराग7307
3रोहित शर्मा7297
4केएल राहुल7281
5सुनील नरेन6276

विकेटों की रेस में बुमराह सबसे आगे, मुस्तफिजुर ने मजबूत की स्थिति( IPL 2024 Purple Cap)

सीएसके और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले में कुल 8 विकेट गिरे इससे पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 पर चल रहे गेंदबाजों की स्थिति में कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ा। एक विकेट चटकाकर सीएसके के लिए खेल रहे मुस्तफिजुर रहमान 6 मैच में 11 विकेट के साथ चौथे पायदान पर मजबूत स्थिति में पहुंच गए हैं। पहले पायदान पर जसप्रीत बुमराह का दबदबा 13 विकेट के साथ बना हुआ है। वहीं 12-12 विकेट के साथ युजवेंद्र चहल और गेराल्ड कोएत्जी दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। सैम कुरेन 10 विकेट चटकाकर पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

युजवेंद्र चहल
क्रमांकखिलाड़ीमैचविकेट
1जसप्रीत बुमराह0713
2

07

123गेराल्ड कोएत्जी07

124मुस्तफिजुर रहमान

06

115सैम कुरेन07

10

नोट: अंक तालिका, ऑरेंज कैप पर्पल कैप की स्थिति लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद की है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article