क्रिकेट

On This Day 2022: 41 बार की विजेता टीम मुंबई को हरा पहली बार रणजी ट्रॉफी का चैंपियन बना था मध्यप्रदेश

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 26, 2023, 11:55 AM IST

मध्यप्रदेश ने आज के दिन ही 41 बार की चैंपियन मुंबई को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था। इस मैच में मध्यप्रदेश की तरफ से 3 बल्लेबाजों ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। मध्यप्रदेश 23 साल बाद दूसरी बार फाइनल में पहुचा था और चंद्रकांत पंडित की कोचिंग में टीम जीती थी।

Image

मुंबई को हरा पहली बार चैंपियन बनी थी एमपी (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • 41 बार की चैंपियन को मिली थी हार
  • पहली बार रणजी का चैंपियन बना था मध्यप्रदेश
  • चंद्रकांत पंडित की कोचिंग में किया था कमाल

26 जून 2022, एक ऐसी तारीख जब उम्मीद से परे मध्यप्रदेश ने 41 बार की चैंपियन टीम मुंबई को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। कहते हैं पंडित जी के हाथ में जादू है और एक बार फिर यही हुआ। मध्यप्रदेश पहली बार रणजी ट्रॉफी का चैंपियन बना। इसके लिए रणजी ट्रॉफी का काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। टीम इससे पहले 23 साल पहले फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे कर्नाटक के हाथो हार मिली थी। इस मैच में 41 बार की रणजी चैंपियन मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सरफराज खान के 134 और यशस्वी जायसवाल के 78 रन की पारी के दम पर 374 रन बनाए।

मध्यप्रदेश को करारा जवाब

मुंबई के 374 रन के जवाब में मध्यप्रदेश ने करारा जवाब देते हुए 536 रन का विशाल स्कोर बनाया। मध्यप्रदेश की तरफ से 1-2 नहीं बल्कि 3 बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। सर्वाधिक 133 रन की पारी यश दुबे ने खेली। यश के अलावा शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने शतक जड़ा। शुभम ने 116 और पाटीदार ने 122 रन की पारी खेली।

दूसरी पारी में सस्ते में सिमटी मुंबई टीम

दूसरी पारी में मुंबई को बड़ा स्कोर बनाने की दरकार थी, लेकिन मध्यप्रदेश के गेंदबाजों के सामने उसकी एक न चली और पूरी टीम केवल 269 रन बनाकर ढेर हो गई। दूसरी पारी में सुवेद पार्कर ने सर्वाधिक 51 रन की पारी खेली। कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट झटके थे।

मध्यप्रदेश के सामने 108 रन का लक्ष्य

मध्यप्रदेश के सामने आखिरी दिन जीत के लिए 108 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 29.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। रजत पाटीदार ने नाबाद 30 और आदित्य श्रीवास्तव ने 1 रन की पारी खेली। हालांकि, मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने 4 शतक सहित 982 रन बनाए।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article