क्रिकेट

On This Day: टीम इंडिया को आज के दिन ही मिला था धाकड़ बल्लेबाज, 15 साल में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 18, 2023, 10:03 AM IST

On This Day 2008: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए आज का दिन स्पेशल है। 34 साल के विराट कोहली ने आज ही के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। उनका बल्ला पहले दिन से जमकर चल रहा है। 15 साल के करियर में उन्होंने कई अनोखे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आइए उनके रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।

Image

विराट कोहली। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

On This Day 2008: क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज करने वाले धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए नहीं, बल्कि अपने 15 साल के करियर में बनाए अनोखे रिकॉर्ड को लेकर हैं। 34 साल के विराट कोहली के लिए आज का दिन काफी स्पेशल है। उन्होंने 18 अगस्त 2008 को इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। हालांकि, वे अपने पहले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन 15 साल के करियर के दौरान उनके नाम कई अनोखे रिकॉर्ड है।

पहले मैच में ऐसा रहा था कोहली का प्रदर्शन

18 अगस्त 2008 को वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विराट कोहली का तीनों फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। कोहली के पहले मैच पर नजर डालें तो उस मैच में कोहली कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। कोहली ने पहले मैच में सिर्फ 22 गेंदों का सामना कर पाए थे। इस दौरान उन्होंने 54.54 की स्ट्राइक रेट से एक चौके की मदद से महज 12 रन बना पाए थे। इस मुकाबले में कोहली ने गौतम गंभीर के साथ ओपनिंग किया था। टीम इंडिया को इस मुकाबले में श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था।

वनडे में कोहली के बल्ले से निकला 12 हजार से ज्यादा रन

विराट कोहली का बल्ला इन दिनों जमकर गरज रहा है। कोहली के बल्ले से सबसे ज्यादा रन वनडे में निकला है। उन्होंने 275 वनडे मैचों में 93.62 की स्ट्राइक रेट से 46 शतक और 65 अर्धशतक की मदद से 12,898 रन बनाए हैं। वहीं, उन्होंने 111 टेस्ट में 8676 रन और 115 टी20 में 115 रन बनाए हैं।

किंग कोहली के नाम हैं ये रिकॉर्ड

  • सबसे ज्यादा रन : 25,582
  • सबसे ज्यादा अर्धशतक: 131
  • सबसे ज्यादा शतक: 76
  • सबसे ज्यादा 150+ रन: 16 बार
  • सबसे ज्यादा 200 रन: 7 बार
  • सबसे ज्यादा चौके: 2533
  • बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन: 12,883
  • सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच: 63 बार
  • सबसे ज्यादा बार मैच ऑफ द सीरीज: 20 बार
  • सबसे ज्यादा आईसीसी अवॉर्ड- 9 बार
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article