क्रिकेट

On This Day 1991: ग्राहम गूच की पारी ने रचा था इतिहास, पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर जीता था इंग्लैंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2023, 10:55 AM IST

On This Day 1991: 9 जून 1991 के दिन इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर पर पहली जीत दर्ज की थी। ग्राहम गूच ने नाबाद 154 रन की पारी खेली थी और अपनी टीम के 22 साल के इंतजार को खत्म किया था। इस मैच को इंग्लैंड ने 115 रन के अंतर से अपने नाम किया था।

Image

ग्राहम गूच, इंग्लैंड (साभार-ICC)

9 जून 1991 का दिन इंग्लैंड क्रिकेट के लिए बेहद खास है। इस दिन इंग्लैंड टीम ने टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर पर न केवल पहली जीत दर्ज की थी बल्कि वेस्टइंडीज को 22 साल के लंबे इंतजार के बाद मात दी। इस मैच में ग्राहम गूच ने ऐतिहासिक पारी खेली थी और टीम के कुल स्कोर का 61 प्रतिशत रन खुद बनाकर एक रिकॉर्ड बनाया था जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

बल्लेबाजी के लिए प्रतिकूल पिच

बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पिच पर ग्राहम गूच ने 154 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम की जीत की नींव रखी। दूसरी पारी में इंग्लैंड द्वारा बनाए गए कुल स्कोर 252 में 61 प्रतिशत रन उनके बल्ले से निकले जोकि एक रिकॉर्ड है।

हालांकि, इस मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में केवल 198 रन ही बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 173 रन बनाकर आउट हो गई। 25 रन की बढ़त लेकर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में ग्राहम गूच की ऐतिहासिक पारी के दम पर 252 रन बनाए और वेस्टइंडीज के सामने 278 रन का लक्ष्य रखा। गूच ने 7वें विकेट के लिए डेरेक प्रिंगल के साथ 98 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी।

162 रन पर ढेर हो गई वेस्टइंडीज

278 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने केवल 162 रन बनाकर ढेर हो गई और इंग्लैंड ने 115 रन के अंतर से हरा दिया। इंग्लैंड के गेंद फिल डीफ्रेट्स ने मैच में 93 रन देकर 8 विकेट झटके। इंग्लैंड की यह वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर पहली जीत थी जिसके लिए उसे 22 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article